Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में खुलेआम मुर्गा लड़ाई पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने छापा मारकर 10 आरोपियों को पकड़ा

Gadchiroli News: गड़चिरोली के चामोर्शी के पास गोवर्धन गांव में अवैध मुर्गा बाजार पर पुलिस ने छापा मारकर 5.01 लाख रुपए का माल जब्त किया और 10 आरोपियों पर कार्रवाई की। सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 02, 2025 | 10:38 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली के चामोर्शी में अवैध रूप से मुर्गा बाजार आयोजित कर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा चलने की गुप्त जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 5 लाख 1 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई चामोर्शी से 12 किमी दूरी पर स्थित गोवर्धन गांव में की। इस मामले में 10 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार चामोर्शी से 12 किमी दूरी पर स्थित गोवर्धन गांव में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान उक्त जगह 2 मुर्गों की लड़ाई शुरू दिखाई दी।

वहीं 2 मुर्गें समीप ही झाड़ियों में बंधे थे। पुलिस के आने की भनक लगते ही मुर्गा बाजार से कुछ लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 10 आरोपियों को हिरासत में लिया।

ये आरोपी पकड़े गए

आरोपियों में गड़चिरोली शहर के गोकुलनगर निवासी सिनू सुका केदारी (32), सचिन गंगाराम गायकवाड (25), सेखर नागा कुंभारे (23), राजा नागा कुंभारे (45), लालडोंगरी निवासी प्रसाद नरसय्या कुंभम (20), अक्षय समय्या कुंभारे (19), चामोर्शी के बाजारटोली निवासी गजानन भावराव कुनघाटकर (40), कुनघाडा निवासी भगवान आनंदराव उडाण (46) व 2 वाहन चालक का समावेश है।

यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे पर सख्त हुई महायुति सरकार, आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अमुल कादबाने के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक राजेश वाघमारे, पुलिस सिपाही पवन जक्के, पुलिस हवालदार शामल पाल आदि ने की।

जब्त माल की राशि

पुलिस ने घटना स्थल से 400 रुपये कीमत के 4 जीवित मुर्गे, 600 रुपये की 2 लोहे की काती, एमएच 33 जेड 4481, एमएच 33 एल 7426, एमएच 33 एए 6795, एमएच 33 झेड 7712, एमएच 33 पी 6610, एमएच 33 एजे 1413 क्रमांक के प्रत्येकी 50 हजार रुपये के तहत 6 दोपहिया, 2 लाख रुपये की एमएच 33 एसी 5896 क्रमांक की कार सहित कुल 5 लाख 1 हजार रुपयों का माल जब्त किया है।

Gadchiroli chamorshi illegal cockfight betting police raid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कोलाबा निवासियों की आपत्ति खारिज

2

22 सितंबर से मुंबई-नवी मुंबई के बीच दौड़ेंगी वाटर टैक्सियां, सफर होगा तेज और आरामदायक

3

युवाओं का मनोबल बढ़ा रही गड़चिरोली पुलिस, प्रोजेक्ट उड़ान के तहत 3750 ने दी प्रतियोगी परीक्षा

4

मुरबे पोर्ट परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, पर्यावरण मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत, जल्द होगी जनसुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.