‘ओबीसी से किसी को न दे मराठा आरक्षण’, नागपुर में अनशन को मिला भाजपा SC मोर्चा का समर्थन
Gadchiroli News: ओबीसी समाज के आरक्षण अधिकारों के समर्थन में नागपुर के संविधान चौक पर 30 अगस्त से अनशन शुरू हुआ। पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते ने अनशन स्थल पहुंचकर समर्थन जताया और संघर्ष को जायज़ ठहराया।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर में ओबीसी के आंदोलन में पहुंचे गड़चिरोली के नेता (फोटो नवभारत)
Maharashtra News: ओबीसी समाज के न्याय अधिकारों के लिए नागपुर के संविधान चौक में 30 अगस्त से श्रृंखलाबद्ध अनशन शुरू हुआ है। अनशन के दूसरे दिन गड़चिरोली जिले के भाजपा व ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अशोक नेते के नेतृत्व में भेंट दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण से किसी को भी आरक्षण न दें।
इस दौरान पूर्व सांसद डाॅ. अशोक नेते ने राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष डाॅ. बबनराव तायवाडे से विस्तृत चर्चा करते हुए ओबीसी समाज के न्याय अधिकारों के लिए अपना समर्थन घोषित किया। इस समय पूर्व सांसद नेते ने कहा कि ओबीसी समाज का आरक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी की लड़ाई व संघर्ष का फलती है।
इस आरक्षण में किसी को भी दखलअंदाजी करने का अधिकार नहीं है। किसी को भी ओबीसी के आरक्षण से आरक्षण न दें, हमने गड़चिरोली में भी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन किया। ओबीसी के न्याय अधिकारों के लिए हम एकदिल से एक साथ रहने वाले है। यह लड़ाई एकसंघ रहने पर ही सफल होगी। इस समय भाजपा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने ओबीसी समाज के न्याय अधिकारों के लिए समर्थन होने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
यह भी पढ़ें:- बी फार्मेसी प्रवेश के लिए पंजीयन की तिथि फिर बढ़ी, एडमिशन में देरी बनी छात्रों की पढ़ाई में रुकावट
इस समय पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे, किसान मोर्चा के सचिव रमेश भुरसे, जिला महामंत्री प्रकाश गेडाम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर बुरे, पूर्व जिलाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) अनिल पोहनकर, शेषराव येलेकर, आरपीआई (आठवले गुट) जिलाध्यक्ष मेघश्याम घुटके, प्रा। चिकटे, रत्नदीप म्हशाखेत्री, गणेश दहेलकर, सचिन भुसारी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
जरांगे को आजाद मैदान खाली कराने नोटिस जारी
इधर मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है। आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है।
