Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ में 13 हजार घरों में मिले मच्छर लार्वा, मनपा ने वसूला 36 लाख का जुर्माना

Pune News: बरसात में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने अब तक 81 लाख घरों की जांच की। 13 हजार घरों में मच्छर लार्वा मिले, 4 हजार लोगों को नोटिस और 36 लाख जुर्माना वसूला।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 02, 2025 | 11:21 AM

13 हजार घरों में मिले मच्छर लार्वा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: बरसात के मौसम में पानी जमने और नमी बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) ने मच्छर निर्मूलन अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है और मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान अब तक 81 लाख 32 हजार 89 घरों की जांच की गई है। इनमें से 13 हजार घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए, जबकि 12 हजार 814 घरों में मच्छर वृद्धि की अनुकूल स्थिति मिली। साथ ही, 43 लाख 32 हजार 530 कंटेनरों की जांच में 13 हजार 864 कंटेनरों में लार्वा मिले।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1,703 कबाड़ दुकानों और गोदामों की जांच की है, वहीं 1,999 निर्माण स्थलों पर पानी जमा पाया गया। कार्रवाई के तहत 3,953 लोगों को नोटिस जारी किए गए और 988 नागरिकों, दुकानदारों, ठेकेदारों व कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ें- पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका को उपयोगकर्ता शुल्क से मिले 14.20 करोड़ रुपए, इतने लाख लोगों ने किया भुगतान

महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त विजयकुमार खोरटे ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर व आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा, “बरसात में साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचाव संभव है। डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत महापालिका अस्पताल से संपर्क करें।”

मनपा उपायुक्त सचिन पवार ने बताया कि डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग दवा का छिड़काव, घरों और कंटेनरों की जांच, कबाड़ की दुकानों व निर्माण स्थलों की निगरानी कर रहा है। इसके अलावा जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्चे वितरित किए गए हैं, स्कूलों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और क्षेत्रीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि हर नागरिक को सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” के रूप में मनाना चाहिए और आसपास जमा पानी हटाना चाहिए। यही डेंगू-मलेरिया से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Mosquito larvae found in 13 thousand houses in pimpri chinchwad municipal corporation issued notices to 4 thousand people collected fine of 36 lakhs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ओबीसी से किसी को न दे मराठा आरक्षण’, नागपुर में अनशन को मिला भाजपा SC मोर्चा का समर्थन

2

14 घंटे की उड़ान देरी पर स्पाइसजेट को झटका, आयोग ने यात्री को 55 हजार मुआवजा देने का आदेश

3

गड़चिरोली में खुलेआम मुर्गा लड़ाई पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने छापा मारकर 10 आरोपियों को पकड़ा

4

गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कोलाबा निवासियों की आपत्ति खारिज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.