तुमसर में भाजपा को झटका, प्रदीप पडोले ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
Bhandara News: तुमसर में भाजपा नेता प्रदीप पडोले ने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ आरोप लगाकर छवि धूमिल करने के कारण यह कदम उठाया।
- Written By: पूजा सिंह
प्रदीप पडोले ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
BJP Leader Resigns: तुमसर शहर की राजनीति में उस समय भूचाल आया जब शुक्रवार को सुबह भाजपा के नेता एवं नगराध्यक्ष के संभावित उम्मीदवार प्रदीप पडोले ने अचानक अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इस अप्रत्याशित घटना से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है।
प्रदीप पडोले ने पत्र परिषद में बताया कि,वे वर्ष 2008 से भाजपा में सक्रिय है। पार्टी ने उन्हें अनेक पदों पर नवाजा है। उनकी ओर से भी सभी पदों की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए पार्टी के सभी लोगों को न्याय देने का कार्य किया। लेकिन वर्तमान में पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से उन पर समाज एवं परिवार वाद का आरोप लगाकर उनकी छबि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दिया।
जिला प्रमुख एवं प्रदेश कमेटी को भेजा इस्तीफा
वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के साथ ही तुमसर मोहाड़ी विधानसभा प्रमुख पद पर कार्यरत है। उन्होंने पद का इस्तीफा जिला प्रमुख एवं प्रदेश कमेटी को भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
भंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
ये भी पढ़ें : मनपा चुनाव 2025: 11 नवंबर को होगा आरक्षण ड्रा, 17 से 24 नवंबर तक सुझाव स्वीकारे जाएंगे
मनाने पंहुचे थे भाजपा पदाधिकारी
जिस समय पडोले के निजी निवास के कार्यालय में पत्रवार्ता शुरू थी,उस समय बावनकर चौक में भाजपा का वन्दे मातरम कार्यक्रम चल रहा था। जैसे ही उन्हें पडोले की ओर से अपने पदों से इस्तीफा दिए जाने की जानकारी मिली तो सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके कार्यालय पहुंचे एवं पडोले को मनाने लगे।
