- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bike Riding Youth Dies Due To Truck Collision Accidents Are Happening Continuously Due To Negligence Of The Government
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शासन की लापरवाही से लगातार हो रही है दुर्घटनाएं
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- प्रशासन की अनदेखी से रूका हुआ है लंबे समय से पुल का काम
सालई खुर्द. तुमसर – रामटेक मार्ग पर उसर्रा के पास के पुल पर बुधवार रात 11.30 बजे उसर्रा और सालई खुर्द में बीच मोटर साइकिल और ट्रक के भिड़त में मोटर साइकिल सवार की जगह पर मौत हो गई और दो युवक घायल हुए है.
मोटर सायकिल सवार प्रज्वल जालंधर गायकवाड़ (25) नयाकुंड निवासी त. पारशिवनी जिला नागपुर, अरविंद अमरदीप गजभिये (26) नयाकुंड निवासी, श्रावण पुरषोत्तम गजभिये (15) तीनो उसर्रा से स्वागत समारोह का कार्यक्रम कर बाइक प्लेटिना ( क्र. एम.एच. 40 बी.एक्स. 4416) मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव नयाकुंड वापिस जा रहे थे. इसी बीच अचानक रात 11.30 बजे मोटर साइकिल और ट्रक के भिड़त में मोटर साइकिल सवार प्रज्वल जालंधर गायकवाड़ (25) नयाकुंड निवासी त. पारशिवनी जिला नागपुर की जगह पर मौत हो गई और दो युवक घायल हुए.
राज्यमार्ग पर के उसर्रा के पास के पुल का काम पिछले दो सालों से रुका हुआ है. रास्ते की हालत खराब होने के कारण यह यातायात कराना दोपहिया वाहन चलाना चालकों को खतरनाक हो जाता हैं. रोजाना कोई न कोई वाहन चालक इन गड्ढों की चपेट में आकर अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर है. सड़क कि बदहाली तथा शेकडो किसान सड़क की धूल के कारण परेशान है.
पुल की ऊंचाई बढ़ाने से पुल के पास के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वही जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इस वजह से आमजनों को रोजाना हादसों का शिकार होना पड़ता है.
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 8 हाईटेक सटोरिये गिरफ्तार
इंदौर दूधिया गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़, पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
भोपाल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बीच सड़क से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए आरोपी, देखते रहे स्थानीय
शिवपुरी में महिला की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नकाबपोश बदमाशों पर कार्रवाई की मांग
रास्ता पिछले 2 साल से उखाडा गया है. संबंधित विभाग से बार बार पत्रव्यव्हार करने के बावजुद भी कोई पहल नहीं किए जाने से क्षेत्रवासी का कहना है कि पिछले 2 साल से सड़क अनदेखी का शिकार हो रही है. इसके निर्माण में लोक निर्माण विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है.
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं. इस कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश होने पर गड्ढों में भी मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है और वाहनों के गुजरने पर कीचड़ राहगीरों के ऊपर गिरता है. इस कारण हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है.
पुल के दोनो तरफ 100-100 मीटर काम रोक दिया गया है. जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है. सड़क पर सामने से रहे वाहन को जगह देने के लिए दूर से ही वाहन देख कर पहले ही उसके आने के इंतजार में साइड में खड़ा होना पड़ता है. इस टुकड़े में एक बार में सिर्फ एक ही वाहन निकल सकता है.
सड़क में गड्ढ़ों के कारण वाहन चालको का समय ईंधन तो बर्बाद हो ही रहा है साथ ही यह टूटी सड़क दुर्घटनाओं को भी खुलेआम निमंत्रण दे रहा है. आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही और प्रशासन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है. इस सड़क मार्ग को सही कराने के लिए ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बार-बार फरियाद लगा चुके हैं. परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.
Bike riding youth dies due to truck collision accidents are happening continuously due to negligence of the government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
May 27, 2026 | 03:58 PMमुंबई की प्यास बुझाने वाला शाहपुर खुद प्यासा क्यों? बांधों के साये में टैंकरों का इंतज़ार कर रहे आदिवासी
May 27, 2026 | 03:58 PMMalaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
May 27, 2026 | 03:57 PMSamsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
May 27, 2026 | 03:55 PMवर्धा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर उठाए, ज्वेलर्स से 8.30 लाख के माल पर साफ किया हाथ
May 27, 2026 | 03:55 PMRavi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
May 27, 2026 | 03:51 PMस्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
May 27, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

Trump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














