Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता

Bhandara Witchcraft Murder: भंडारा जिले में जादूटोने के आरोप में तीन महीने के भीतर दो हत्याओं की घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने घटनाओं की निंदा की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 08, 2026 | 04:25 PM

भंडारा जादूटोना हत्या- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anti-Superstition Committee Bhandara: भंडारा जिले में जादूटोना करने के आरोप में निर्दोष लोगों की हत्या की घटनाएं सामने आने से अंधविश्वास का गंभीर मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। गोबरवाही पुलिस थाना अंतर्गत सीतासावंगी में अप्रैल 2026 में जादूटोना करने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या की घटना सामने आई थी। इसके बाद लाखांदुर पुलिस थाना अंतर्गत मासल में अगस्त 2026 में भी जादूटोना करने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

महज तीन महीने के भीतर दो निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की घटनाओं को महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बेहद निंदनीय और चिंताजनक बताया है। समिति की ओर से कहा गया कि भंडारा जिले में अंधविश्वास और जादूटोना के नाम पर प्रताड़ना की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। महाराष्ट्र में वर्ष 2013 से जादूटोना विरोधी कानून अस्तित्व में है, लेकिन जिले में इस कानून का प्रभावी क्रियान्वयन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने सौंपा ज्ञापन

इसके कारण जादूटोना करने के आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से तीव्र विरोध जताते हुए प्रशासन से जादूटोना विरोधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उसके प्रचार-प्रसार की मांग की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ

Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव

पुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली

अकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल

ये भी पढ़े: महंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा

साथ ही समिति ने जिले के प्रत्येक पुलिस थाने में जादूटोना विरोधी कानून के लिए विशेष कक्ष स्थापित करने, जादूटोना के आरोप लगाकर होने वाले विवादों के पीछे मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले ढोंगी बाबा और दलालों की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

इस संबंध में बुवाबाजी संघर्ष विभाग के राज्य सहकार्यवाह विष्णुदास लोणारे, चंद्रशेखर भिवगडे, पुरुषोत्तम गायधने, नितेश बोरकर, सुषमा बनसोड और कविता लोणारे ने जिलाधिकारी सावन कुमार के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhandara witchcraft allegation two murders anti superstition committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.