- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Weather Alert 29 Nov To 2 Dec Thunderstorm And Rain Warning
Bhandara Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, भंडारा समेत विदर्भ में बारिश का अलर्ट जारी
Bhandara Weather Alert: IMD ने भंडारा और पूर्व विदर्भ में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक गरज-चमक व हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया। अनियमित बारिश से धान किसानों की परेशानी बढ़ी।
- Written By: प्रिया जैस

बारिश अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ के किसानों के लिए एक और चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के मुताबिक 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब लगातार हो चुकी बारिश ने किसानों को पहले ही तबाह कर रखा है।
खेत, खलिहान और मंडियों में पड़े धान को बचाने की कोशिश कर रहे किसानों के लिए यह नई चेतावनी किसी संकट के तूफ़ान से कम नहीं है। पिछले कई दिनों में जिले में अनियमित बारिश ने धान उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी है। नुकसान इतना व्यापक है कि कटे हुए धान की ढेरियां खेतों में भीगकर सड़ गईं। खुले में रखा धान पूरी तरह खराब हो गया।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ऐसे हालात में नया मौसम अलर्ट किसानों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। पिछली बार 27 से 31 अक्टूबर के दौरान हुई बारिश के बाद जैसे-तैसे सुखाए जा रहे धान को बचाने की जद्दोजहद के बीच अब फिर से अलर्ट की सूचना मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे-हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर में ट्रैफिक समस्या दूर करने की तैयारी, फडणवीस का बड़ा आश्वासन
16 मार्च को होगी KDMC की सर्वसाधारण सभा, स्थायी समिति गठन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
अकोला आरटीई प्रवेश: एक सीट और दो दावेदार! 2056 सीटों के लिए आवेदनों का आंकड़ा 4 हजार के पार
सावधान अकोला! नोटिस के बाद भी नहीं जागे बिल्डिंग मालिक, क्या अब बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
पिछली बेमौसम बारिश के दौरान अमूमन 43,126 किसानों की 17,999.30 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई थी। सिर्फ लाखांदुर तहसील को छोड़कर अन्य सभी 6 तहसील के किसानों को धान की बर्बादी का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें – Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल
16 डिग्री पर न्यूनतम तापमान
जिले में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ कर दिए गए है। लेकिन अब तक धान की खरीदी को गति नहीं मिल पाई है। नतीजतन यह धान किसानों के पास पड़ा है। इस धान के फिर से पानी में भीगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज 27 नवंबर को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले सप्ताह अचानक दो दिनों तक न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 और 9.6 डिग्री तक गिर गया था।
Bhandara weather alert 29 nov to 2 dec thunderstorm and rain warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर में ट्रैफिक समस्या दूर करने की तैयारी, फडणवीस का बड़ा आश्वासन
Mar 14, 2026 | 03:00 PMपुणे में दर्दनाक हादसा: निर्माण स्थल पर ईंट का ढांचा गिरने से पति-पत्नी की मौत, कई मजदूर घायल, केस दर्ज
Mar 14, 2026 | 02:54 PM16 मार्च को होगी KDMC की सर्वसाधारण सभा, स्थायी समिति गठन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
Mar 14, 2026 | 02:49 PMअकोला आरटीई प्रवेश: एक सीट और दो दावेदार! 2056 सीटों के लिए आवेदनों का आंकड़ा 4 हजार के पार
Mar 14, 2026 | 02:47 PMसावधान अकोला! नोटिस के बाद भी नहीं जागे बिल्डिंग मालिक, क्या अब बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Mar 14, 2026 | 02:40 PMगैस सप्लाई प्रभावित, डोंबिवली MIDC की केमिकल और टेक्सटाइल कंपनियों का उत्पादन घटने की आशंका
Mar 14, 2026 | 02:38 PMWeight Loss Tips: मोटापा बना सकता है आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार! ऐसे करें इसे कंट्रोल
Mar 14, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM










