- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Vasant Vyakhyanmala Sneha Shinkhede Speech Words And Life
भंडारा: वसंत व्याख्यानमाला में स्नेहा शिनखेड़े के विचार गूंजे, कहा शब्द ही जीवन की सच्ची अभिव्यक्ति का माध्यम
Bhandara News: शब्द केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि मन की गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम हैं। नागपुर में आयोजित वसंत व्याख्यानमाला में स्नेहा शिनखेड़े ने शब्दों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Bhandara Shriram Hanuman Temple: भंडारा शब्द केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि मन की गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम हैं। शब्द ही हमारा जीवन हैं, किंतु शब्दों से परे जाकर उनमें छिपे भावों को समझना ही उनका वास्तविक और प्रभावी उपयोग है।
उक्त विचार प्रसिद्ध लेखिका एवं वक्ता स्नेहा सुनील शिनखेड़े नागपुर ने व्यक्त किए। वे संस्कार भारती, भंडारा की ओर से सहकार नगर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित वसंत व्याख्यानमाला के दौरान शब्दों के पार विषय पर अपना द्वितीय पुष्प अर्पित कर रही थीं। अपने संबोधन में उन्होंने शब्दों के महत्व और उनकी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शब्द मनुष्य के स्वभाव को दर्शाते हैं।
उन्होंने शब्दों के संयम पर जोर देते हुए कहा कि प्रशंसा शक्कर की तरह मीठी होती है, जबकि कठोर शब्द तीर की तरह मन को आहत कर सकते हैं। इंसान इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके बोले गए शब्द स्मृतियों के रूप में सदा जीवित रहते हैं। व्याख्यानमाला के समापन सत्र में स्नेहा शिनखेडे ने आद्य शंकराचार्य रचित जिह्वा प्रार्थना विषय पर अंतिम पुष्प प्रस्तुत किया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
अनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
NEET UG परीक्षा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छत्रपति संभाजीनगर में खरीफ बैठक के दौरान तीखी बहस: मक्का खरीद को लेकर पालकमंत्री और कांग्रेस सांसद भिड़े
कार्यक्रम का संचालन अर्चना पथ्ये ने तथा आभार सारंग नखाते ने व्यक्त किया। समापन सत्र की अध्यक्षता रोशनी मनोज संघानी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगरसेविका लक्ष्मी अभय भागवत उपस्थित रहीं। संचालन सई देशपांडे ने किया और आभार प्रदर्शन मोहन भाकरे ने किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम कानतोड़े का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
ज्ञान की देवी की आराधना सरस्वती देवी को समर्पित जिह्वा भूषण स्तोत्र के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह वाणी की शुद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रभावी है। द्वितीय पुष्प कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा सक्सेना ने की।
इस अवसर पर नगरसेविका कुलप्रीत चड्ढा, संस्कार भारती की अध्यक्षा चंदा मुरकुटे, सुनील शिनखेडे, रामदास शहारे, सुमंत देशपांडे, दत्ता दाढ़ी, डॉ. प्रकाश मालगावे, मोहन भाकरे और नीता मलेवार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
Bhandara vasant vyakhyanmala sneha shinkhede speech words and life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8वें वेतन आयोग में DA मर्ज करने की मांग तेज, कर्मचारियों की सैलरी 55 हजार रुपये तक बढ़ाने की तैयारी?
May 16, 2026 | 05:01 PMमध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना
May 16, 2026 | 04:53 PMछत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
May 16, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
May 16, 2026 | 04:50 PMमहाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नित्यानंद झा संभालेंगे यवतमाल की कमान
May 16, 2026 | 04:44 PMअनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
May 16, 2026 | 04:40 PMNEET UG परीक्षा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
May 16, 2026 | 04:37 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











