शिवाजी महाराज के पुतले पर BJP का दुपट्टा, भंडारा में फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Shivaji Maharaj Controversy: भंडारा में शिवाजी महाराज के पुतले पर भाजपा का दुपट्टा डालने से विवाद, ओबीसी क्रांति मोर्चा आक्रामक; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप तेज।
- Written By: प्रिया जैस
शिवाजी महाराज के पुतले पर भाजपा का दुपट्टा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
OBC Kranti Morcha Protest: भंडारा में नगर परिषद चुनाव के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टाकली के वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा की चुनावी सभा से पहले भाजपा उम्मीदवारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले को भाजपा का दुपट्टा और टोपी पहनाकर प्रचार की शुरुआत की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिवभक्तों में भारी रोष पसर गया है।
शिवाजी महाराज के पुतले पर पार्टी दुपट्टा चढ़ाए जाने को लोग सीधे-सीधे महाराज का अपमान बता रहे हैं। चुनावी लाभ के लिए महान योद्धा और स्वाभिमान के प्रतीक शिवाजी महाराज का इस्तेमाल करने पर जनता में गुस्सा फूट पड़ा है। चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने के बावजूद सार्वजनिक स्मारक और प्रतिमाओं का राजनीतिक उपयोग करने को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
ओबीसी क्रांति मोर्चा का आक्रामक रूख
विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे आचार संहिता का साफ उल्लंघन बताया है। ओबीसी क्रांति मोर्चा इस घटना के खिलाफ खुलकर आक्रामक हुआ है। ओबीसी क्रांति मोर्चा ने पूरे मामले में चुनाव विभाग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। मोर्चा ने स्पष्ट कहा है कि चुनाव आयोग को इस घटना पर गंभीर संज्ञान लेकर जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
भाजपा का मिशन 2029, नितिन नवीन की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील, झारखंड में दिया जीत का मंत्र
मुंबई में 941 रुपये के पार पहुँचा घरेलू गैस सिलेंडर, शरद पवार बोले- जनता सही समय पर सिखाएगी सबक
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में इस भाजपा नेता का हाथ! रवींद्र चव्हाण पर भड़के संजय राउत, जानें कारण
छत्रपती शिवाजी महाराज हे आमच्याच पक्षात आहेत हे सांगण्याचा बालिश प्रयत्न करत भाजप महिला पदाधिकाऱ्यांकडून हुल्लडबाजी झाली..
भंडारा शहरातील प्रभाग २ मधील भाजपा उमेदवारांनी छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या गळ्यात पक्षाचा गमजा व डोक्यावर टोपी घातली. ही कृती निषेध व संतापाच्या पलीकडील… pic.twitter.com/VBMPNf2hOh — SushmaTai Andhare (@andharesushama) December 1, 2025
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ दो, 11000 वोट दिलवाता हूं..चांदवड में EVM ‘मशीन डील’ की ऑडियो क्लिप वायरल, BJP के वोट फिक्स!
नगर परिषद चुनाव के चलते भंडारा का राजनीतिक तापमान पहले ही चरम पर है। अब इस घटना ने नई आग भड़का दी है और आने वाले समय में यह विवाद और गहरा सकता है। भंडारा में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनाव आयोग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
भाजपा अब शिवाजी महाराज को भी नहीं छोड़ रही
शिवाजी महाराज के पुतले पर पार्टी दुपट्टा डालना उनके सम्मान का अपमान है। सिर्फ चुनावी फायदा उठाने के लिए भाजपा अब शिवाजी महाराज को भी नहीं छोड़ रही। हम ऐसे विकृत मानसिकता वाले कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।
- संजय मते, संस्थापक अध्यक्ष, ओबीसी क्रांति मोर्चा
