Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शारदा उत्सव में महाप्रसाद के दौरान फटा कुकर, 6 लोग झुलसे, भंडारा में मचा हड़कंप

Bhandara News: भंडारा में शारदा उत्सव के दौरान कुकर फटने से बड़ा हादसा, 6 लोग झुलसे। महाप्रसाद बनाते वक्त कुकर ठंडा हुए बिना खोलने पर हुआ विस्फोट, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 13, 2025 | 12:29 PM

अस्पताल में भर्ती घायल (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Accident News: भंडारा शहर के बाबा मस्तान शाह वार्ड में रविवार शाम शारदा उत्सव के दौरान महाप्रसाद वितरण के समय बड़ा हादसा हो गया। प्रसाद पकाने के लिए रखे गए कुकर में हुए विस्फोट में छह लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाबा मस्तान शाह वार्ड में पूजा बैग्स के पीछे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शारदा देवी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार शाम यहां महाप्रसाद का आयोजन चल रहा था। भोजन बनाने के लिए 40 लीटर के बड़े कुकर में सात पायली दाल गलाई जा रही थी।

कैसे हुआ कुकर में धमाका?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुकर पूरी तरह ठंडा होने से पहले ही उसे खोलने का प्रयास किया गया, जिससे तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट के साथ निकली गरम भाप और उड़ते पदार्थों से पास में मौजूद लोग झुलस गए।

घायलों में गीता आंबुलकर (50), ज्योति नान्हे (45), रितेश साठवणे (29), भावेश खंगार (28), परवेज अहमद (30) और चिकू गणविर (24) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुछ युवाओं के चेहरे और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें:- चुनाव से पहले भाजपा को भंडारा में बड़ा झटका, कई नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा  

भंडारा के बाबा मस्तान शाह वार्ड में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगरपालिका दल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुआयना कर भोजन पकाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर समितियों को भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों और गैस उपकरणों के उपयोग के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

 

Bhandara sharada utsav cooker blast 6 injured baba mastan shah ward

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्जी छात्रावास घोटाला, 5 साल बाद जागा प्रशासन, अनुदान हड़पने वालों पर अब फौजदारी की तलवार

2

Akola News: महाराष्ट्र में 25 शालाएं बंद होने की कगार पर, शिक्षकों में नाराज़गी

3

Alert! अमरावती में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप, 310 पॉजिटिव केस, 45,191 सैंपल की जांच

4

पुराने दोस्त बने दुश्मन…महायुति में आई दरार! भंडारा में रावलानी के भाजपा प्रवेश से बढ़ा तनाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.