- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Saleheti Sarpewada Road Construction Demand Prafull Patel News
भंडारा: सालेहेटी-सर्पेवाडा मार्ग जर्जर, नागरिकों ने प्रफुल पटेल के माध्यम से सौंपा सड़क निर्माण का ज्ञापन
Bhandara News: भंडारा के सालेहेटी से सर्पेवाडा तक 3 किमी सड़क जर्जर होने से नागरिकों में आक्रोश। सांसद प्रफुल पटेल के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की गई।

Bhandara Road Construction News: भंडारा सुरेवाडा से सोनकुंड मार्ग के अंतर्गत सालेहेटी से सर्पेवाडा तक लगभग 3 किलोमीटर का सड़क हिस्सा बेहद खराब और जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सांसद प्रफुल पटेल के माध्यम से संबंधित विभाग को सड़क निर्माण हेतु तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगहजगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
शिकायतों की हुई अनेदखी
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, किसान और आम लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें भी दी गईं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
लंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
ज्ञापन सौंपते समय युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष हितेश सेलोकर, जिला परिषद सदस्य रजनीश बन्सोड, पूर्व जि.प. सदस्य उत्तम कलपते, विकेश मेश्राम, सुभाष तितिरमारे, अज्ञान राघोर्ते, राजू लुटे, नागेश कलपाते सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर योजना में शामिल कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Bhandara saleheti sarpewada road construction demand prafull patel news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
May 31, 2026 | 07:20 PMक्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMIPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के घर में RCB का शोर, फैंस ने कहा- पाटीदार एंड कंपनी ही जीतेगी खिताब
May 31, 2026 | 07:05 PMलंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
May 31, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM












