Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टा और शराब अड्डों पर छापेमारी, 2.47 लाख का माल जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार

  • Author By Md. Salam | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 19, 2026 | 04:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Police Illegal Liquor News: भंडारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 2,47,667 रुपये का माल जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान सट्टा पट्टी लिखने वालों से लेकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों तक पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

कारधा पुलिस ने चांदनी चौक निवासी विश्वनाथ बावने को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से कैलकुलेटर, टॉर्च, सट्टा सामग्री और नगदी बरामद की गई।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग की मौत, साकोली के एकोडी बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, ग्रामीण भयभीत

भंडारा: विवादित श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर सरपंच समेत 50 पर FIR, प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन

भंडारा: मजदूरों के पसीने का पैसा डकार गया सिस्टम? भुगतान के लिए उपसरपंच की भूख हड़ताल जारी

भंडारा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: रेत तस्कर रोहित मारवाडे पर लगा MPDA, अब सलाखों के पीछे कटेगी रातें

साकोली पुलिस ने समता चौक निवासी ऋग्वेद येवले और एकोडी निवासी दिनकर लोथे को वर्ली मटका और राजधानी कुबेर सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। वहीं, पवनी पुलिस ने बजरंग वार्ड में छापा मारकर प्रमोद पाटिल को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा।

गोबरवाही में बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई गोबरवाही पुलिस ने की। कारली क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2,35,450 रुपये का अवैध माल जब्त किया। इसमें 1,000 किलोग्राम सड़ा महुआ लाहन, भट्टी के बर्तन, ड्रम, ट्यूब में भरी 80 लीटर हाथभट्टी शराब और बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ी शामिल है।

इस मामले में आरोपी शिवराज कोडवते को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्यारेलाल सिंधी फरार बताया जा रहा है।

अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई

तुमसर पुलिस ने दत्तात्रय नगर में दबिश देकर धनराज थोटे को महुआ शराब के साथ पकड़ा। आंधलगांव पुलिस ने पिटेसुर निवासी वनीता तांडेकर के पास से 5 लीटर शराब बरामद की।

साकोली पुलिस ने जांभली सड़क क्षेत्र में रितेश गेडाम के पास से 16 लीटर शराब जब्त की, जबकि अडयाल पुलिस ने पिलांद्री में छापा मारकर नंदलाल आरीकर के पास से 5 लीटर शराब बरामद की।

पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhandara police raid illegal liquor gambling den seized assets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Bhandara News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.