भंडारा: विवादित श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर सरपंच समेत 50 पर FIR, प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन
Bhandara News: भंडारा के अर्जुनी पुनर्वसन में विवादित श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार करने पर सरपंच और 50 ग्रामीणों पर FIR दर्ज। प्रशासन के आदेशों के उल्लंघन का है आरोप।
Bhandara Kardha Police News: कारधा थाना क्षेत्र के अर्जुनी पुनर्वसन गांव में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उपजा विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। पुलिस ने सरपंच चेतन केशव राघोर्ते समेत 21 नामजद और 30-40 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस हवलदार त्र्यंबक गायधने की शिकायत पर दर्ज प्रकरण के अनुसार, 17 मार्च को 80 वर्षीय भागरता परसराम पिकलमुंडे के निधन के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक स्थल के बजाय विवादित और अधूरी श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया।
प्रशासन की मनाही के बावजूद वहां अंतिम संस्कार करने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने और मृतका की गरिमा को ठेस पहुंचने का आरोप लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। आरोपियों में सरपंच के साथ ग्राम पंचायत सदस्य आकाश धोंडे, विजय पडोले, बकाराम पडोले, विनोद धोंडे, वसंता पिकलमुंडे, सुधीर कुथे, हेमराज पडोले, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, विलास तुमसरे सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सोरते कर रहे हैं।
