Bhandara News: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का एक्शन, वर्षभर में साढ़े तीन करोड़ की शराब जब्त
Police Action Liquor Seizure: भंडारा पुलिस ने जनवरी से नवंबर 2025 के बीच अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की और 2,335 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का एक्शन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Illegal Liquor: भंडारा जिले में छुपे तौर पर चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए भंडारा पुलिस ने वर्षभर जोरदार अभियान चलाया। जनवरी से नवंबर 2025 के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 3 करोड़ 50 लाख 60 हजार 384 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। इस कार्रवाई में 1 लाख 74 हजार 183 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। इससे अवैध धंधा करने वालों पर बड़ी चोट पहुंची है।
11 महीनों में बड़ी कार्रवाई
जिले में वर्षभर में 2,277 मामले दर्ज किए गए और 2,335 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय बात यह है कि आरोपियों में 35 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अवैध शराब बिक्री में सक्रिय पाई गईं।
मार्च में सर्वाधिक छापेमारी
- मार्च 2025 में सबसे अधिक 239 छापे
- 54 लाख 94 हजार रुपये की शराब जब्त
- कुल 61 लाख रुपये का मुद्देमाल पकड़ा गया
- अगस्त और नवंबर में भी लगातार सशक्त कार्रवाई की गई।
- कठोर कार्रवाई: जिलाबदर और MPDA
- अवैध शराब विक्रेताओं पर केवल मुकदमे ही नहीं, बल्कि सख्त निरोधात्मक कदम भी उठाए गए।
- 14 आदतन अपराधियों पर एमपीडीए के तहत कार्रवाई
- 81 अपराधियों को एक निश्चित अवधि के लिए जिलाबदर (निर्वासित) किया गया
महिलाओं ने जताया समर्थन
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से सबसे अधिक नुकसान महिलाओं को हो रहा है। महिला संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए देशी शराब के अड्डों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
जारी रहेगा अभियान
भंडारा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार चिंचोलकर ने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस की देशी शराब पर सख्त रोक लगाने के लिए हमारी टीम ‘एक्शन मोड’ में है। सरगना अपराधियों पर आगे भी एमपीडीए और हदबंदी की कार्रवाई जारी रहेगी।”
ये भी पढ़े: Gondia News: प्लास्टिक कम करने का संकल्प, स्वच्छता सप्ताह 496 का सफल आयोजन
अब तक जब्त शराब का विवरण
- श्रेणी मात्रा कीमत
- हाथभट्टी शराब 22,277 लीटर ₹39,61,000
- रासायनिक पदार्थ (नष्ट) 1,48,207 लीटर ₹2,19,47,880
- देशी शराब 3,279 लीटर ₹13,98,486
- विदेशी शराब 419 लीटर ₹2,02,970
