Bhandara News: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का एक्शन, वर्षभर में साढ़े तीन करोड़ की शराब जब्त

Police Action Liquor Seizure: भंडारा पुलिस ने जनवरी से नवंबर 2025 के बीच अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की और 2,335 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का एक्शन
अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का एक्शन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Illegal Liquor: भंडारा जिले में छुपे तौर पर चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए भंडारा पुलिस ने वर्षभर जोरदार अभियान चलाया। जनवरी से नवंबर 2025 के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 3 करोड़ 50 लाख 60 हजार 384 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। इस कार्रवाई में 1 लाख 74 हजार 183 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। इससे अवैध धंधा करने वालों पर बड़ी चोट पहुंची है।

11 महीनों में बड़ी कार्रवाई

जिले में वर्षभर में 2,277 मामले दर्ज किए गए और 2,335 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय बात यह है कि आरोपियों में 35 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अवैध शराब बिक्री में सक्रिय पाई गईं।

मार्च में सर्वाधिक छापेमारी

  • मार्च 2025 में सबसे अधिक 239 छापे
  • 54 लाख 94 हजार रुपये की शराब जब्त
  • कुल 61 लाख रुपये का मुद्देमाल पकड़ा गया
  • अगस्त और नवंबर में भी लगातार सशक्त कार्रवाई की गई।
  • कठोर कार्रवाई: जिलाबदर और MPDA
  • अवैध शराब विक्रेताओं पर केवल मुकदमे ही नहीं, बल्कि सख्त निरोधात्मक कदम भी उठाए गए।
  • 14 आदतन अपराधियों पर एमपीडीए के तहत कार्रवाई
  • 81 अपराधियों को एक निश्चित अवधि के लिए जिलाबदर (निर्वासित) किया गया

महिलाओं ने जताया समर्थन

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से सबसे अधिक नुकसान महिलाओं को हो रहा है। महिला संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए देशी शराब के अड्डों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।

जारी रहेगा अभियान

भंडारा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार चिंचोलकर ने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस की देशी शराब पर सख्त रोक लगाने के लिए हमारी टीम ‘एक्शन मोड’ में है। सरगना अपराधियों पर आगे भी एमपीडीए और हदबंदी की कार्रवाई जारी रहेगी।”

अब तक जब्त शराब का विवरण

  • श्रेणी मात्रा कीमत
  • हाथभट्टी शराब 22,277 लीटर ₹39,61,000
  • रासायनिक पदार्थ (नष्ट) 1,48,207 लीटर ₹2,19,47,880
  • देशी शराब 3,279 लीटर ₹13,98,486
  • विदेशी शराब 419 लीटर ₹2,02,970
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com