मृग नक्षत्र में भी नहीं मिली राहत, साकोली में तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल
Waiting for Rain: साकोली तहसील में मृग नक्षत्र शुरू हुए एक सप्ताह बीतने के बावजूद तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं जबकि खेत बुआई के लिए तैयार हैं।
Mrig Nakshatra (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Heatwave in Sakoli: मृग नक्षत्र की शुरुआत हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन तहसील में अब भी तेज गर्मी और उमस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कहींकहीं हल्की आंधी और बारिश की दस्तक के बावजूद सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
दिनभर उमस और गर्मी के कारण आम नागरिकों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाम 5 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बारिश हो रही है। इस अस्थिर मौसम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है।
खेत तैयार लेकिन बारिश का इंतजार
सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और शरीर दर्द जैसी बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
कारधा वैनगंगा पुल पर अंधेरे का साम्राज्य, बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा हादसों का खतरा
तुमसर-मोहाडी में बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती, चाय-पान टपरी तक सीमित हो रहे युवा
भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल
बाहर निकलना हो रहा मुश्किल
हेमकृष्ण वाडीभस्मे ने कहा कि, सुबह से ही तेज गर्मी और उमस के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिनभर काम करना कठिन हो रहा है और अचानक बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़े: मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, ठाणे कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराधों में समझौते की गुंजाइश नहीं
अच्छी वर्षा के इंतजार में किसान
खंडाला बोंडे के किसान देवानंद करनकोटे तथा साकोली के किसान विष्णु कापगते ने कहा कि, बारिश का इंतजार अब बेचैनी में बदल गया है। खेत तैयार हैं, लेकिन अच्छी वर्षा के बिना बुआई संभव नहीं है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो फसलों पर असर पड़ेगा और नुकसान होने की आशंका है।
