Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में 7 हजार छात्रवृत्ति आवेदन लंबित, बहुजन कल्याण विभाग की अपील, जल्द करें आवेदन

Scholarship Pending: भंडारा में ओबीसी, एसबीसी व वीजेएनटी वर्ग के करीब 7 हजार छात्रवृत्ति आवेदन अब भी लंबित हैं। विभाग ने समय पर आवेदन की अपील की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 30, 2026 | 12:36 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Government Scholarship: भंडारा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) और विमुक्त जाति-घुमंतू जनजाति (बीजेएनटी) के हजारों विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुए है। पिछले वर्ष इन वर्गों के कुल 32,486 छात्रों को बहुजन कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ प्रदान किया गया था। हालांकि, चालू शैक्षणिक वर्ष में अब तक लगभग 25 हजार आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इस कारण करीब 7 हजार छात्रवृत्ति आवेदनों का अब भी इंतजार किया जा रहा है।

आवेदन में देरी न करें जिले के बहुजन कल्याण विभाग ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे अपने-अपने यहां अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन शीघ्रता से जमा कराएं, ताकि समय रहते लाभार्थी छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि स्थानांतरित की जा सके। विभाग का कहना है कि आवेदन में देरी होने पर विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि ओबीसी, एसबीसी और वीजेएनटी वर्ग के छात्रों को ट्यूशन फीस और परीक्षा फीस की प्रतिपूर्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, ओबीसी छात्राओं को प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्रवृत्ति, आईटीआई फ्रीशिप तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना ही एकमात्र उददेश्य है।

सम्बंधित ख़बरें

विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर

‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप

मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग

लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे

मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी तक जिले में ओबीसी, एसबीसी और वीजेएनटी श्रेणी के कुल 24,802 छात्रवृत्ति आवेदन बहुजन कल्याण विभाग कार्यालय में जमा हो चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष के 32,486 आवेदनों की तुलना में लगभग 76।35 प्रतिशत है। यानी अब भी 23।65 प्रतिशत आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं, जो विभाग के लिए चिंता का विषय है।

अब तक प्राप्त आवेदनों में से 6,383 आवेदन पुणे स्थित विभागीय कार्यालय को भेजे जा चुके हैं। वहीं 10,377 आवेदनों के साथ संलग्न दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुणे कार्यालय को भेजे गए आवेदनों में से 2,059 आवेदन मंजूर हो चुके हैं, जिन पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की अपील

इस वर्ष छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन न मिलने से पूरी राशि का वितरण समय पर हो पाएगा या नहीं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहुजन कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि शेष आवेदनों को समय पर जमा नहीं किया गया, तो हजारों पात्र छात्रों को फिजूल में परेशानी का समाना करना पड़ेगा। इसलिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से समन्वय बनाकर आवेदन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर-वर्धा समृद्धि महामार्ग पर 3 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, गैट्री कार्य से 14 चरणों में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

इन लाभार्थी छात्रों के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 2 लाख 61 हजार 630 रुपये की छात्रवृति राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। पिछले शैक्षणिक वर्ष की बात करें तो जिले में 30,462 छात्रों को कुल 39 करोड़ 8 लाख 30 हजार 943 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई थी।

किस श्रेणी के कितने आवेदन जमा

क्रमांक श्रेणी आवेदन संख्या
1 फ्रीशिप 132
2 ओबीसी जीओआई 17,390
3 एसबीसी जीओआई 1,313
4 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 1,248
5 बीजेएनटी जीओआई 2,928
6 एसबीसी वीजेएनटी आरएसएमएस 160
7 ओबीसी फ्रीशिप 256
8 एसबीसी फ्रीशिप 34
9 वीजेएनटी फ्रीशिप 64
10 आईटीआई फ्रीशिप 1,277
कुल सभी श्रेणियाँ 24,802

Bhandara obc sbc vjnt scholarship applications pending

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 12:36 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • OBC seats

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.