नागपुर-वर्धा समृद्धि महामार्ग पर 3 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, गैट्री कार्य से 14 चरणों में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Wardha Traffic Block: समृद्धि महामार्ग पर 31 जनवरी से 3 फरवरी तक गैट्री स्थापना के कारण अलग-अलग चरणों में 45–60 मिनट के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
Traffic will be blocked for 3 days on the Nagpur-Wardha Samriddhi Expressway, and traffic will be affected in 14 phases due to gantry work.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Samruddhi Mahamarg Lane Closure: वर्धा बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर नागपुर व वर्धा जिलों में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा गैट्री स्थापना का कार्य किया जाएगा। यह कार्य कुल 14 चरणों में संपन्न होगा। इस दौरान कुछ समय के लिए महामार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

महामार्ग से यात्रा करने वाले नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। नागपुर जिले की हिंगणा तहसील तथा वर्धा जिले की सेलू, आर्वी और वर्धा तहसीलों से होकर गुजरने वाले कि.मी. 0-000 से कि.मी. 89-413 के बीच समृद्धि महामार्ग पर हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत गैंट्री स्थापित की जाएगी।

कार्यस्थल के निकट संबंधित लेन पर 45 से 60 मिनट की अवधि के लिए यातायात पूरी तरह रोका जाएगा। 31 जनवरी को वर्धा तहसील में नागपुर लेन पर चेनिज क्रमांक 58.9 व 5.5 पर दोपहर 12 से 1 बजे तक तथा इसी लेन पर चेनिज क्रमांक 65.4 पर दोपहर 3 से 4 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

1 फरवरी को सेलू तहसील में नागपुर लेन पर चेनिज क्रमांक 31.5 व 37.7 पर दोपहर 3 से 4 बजे तक तथा मुंबई लेन पर चेनिज क्रमांक 37.7 व 45.4 पर दोपहर 12 से 1 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 2 फरवरी को नागपुर जिले की हिंगणा तहसील में मुंबई लेन पर चेनिज क्रमांक 8.6, 9.5 व 9 पर दोपहर 3 से 4 बजे तक तथा नागपुर लेन पर इन्हीं चेनिज क्रमांकों पर दोपहर 12 से 1 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें वाहनचालक

3 फरवरी को आवीं तहसील में मुंबई लेन पर चैनिज क्रमांक 84।4 पर दोपहर 3 से 4 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में संबंधित क्षेत्र में 45 से 60 मिनट तक यातायात पूरी तरह रोका जाएगा।

महामार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे इन तिथियों पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और आवश्यक सावधानी बरते, यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com