Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: गोसीखुर्द, पुजारीटोला और धापेवाडा बांध से छोड़ा गया पानी, नदी किनारे हाई अलर्ट

Wainganga River Flood Alert: भंडारा जिले के गोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना के सभी 33 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बारिश और पुजारीटोला व धापेवाडा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ ग

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 04, 2026 | 07:22 PM

River Flood Alert (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gosikhurd Dam Gates Open: इस वर्ष के मानसून सीजन में पहली बार भंडारा जिले के गोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना के सभी 33 गेट खोल दिए गए हैं। बांध के जलसंग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गोंदिया जिले के पुजारीटोला और धापेवाडा बांध से पानी छोडे जाने के कारण वैनगंगा के बढे हुए जल स्तर को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिसे देखते हुए नदी के किनारे बसे सभी गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 8.22 बजे गोसीखुर्द बांध के 25 गेट 0.50 मीटर तक खोलकर 2847.10 क्यूमेक पानी का विसर्ग शुरू किया गया था।

भंडारा में गोसीखुर्द से बढ़ा पानी का विसर्ग

लेकिन बांध में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए सुबह 917 बजे तक गेटों की संख्या बढ़ाकर सभी 33 गेट 0.50 मीटर तक खोल दिए गए। इसके माध्यम से अब नदी के पात्र में 3706.98 क्यूमेक्स पानी का विसर्ग किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 35.65 प्रतिशत पर है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

वर्ली सीफ्रंट पर बैठे लड़के-लड़कियों को मेयर रितु तावड़े ने उठाया, बढ़ती बारिश के बीच वहा ना बैठने की दी सलाह

छत्रपति संभाजीनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, हर माह होगी समन्वय बैठक

Bhandara News: भंडारा में 6,944 किसानों को मिला सौर कृषि पंप का लाभ, सिंचाई हुई आसान

पुजारीटोला और धापेवाडा बांध से भी पानी छोड़ना शुरू

गोसीखुर्द के साथसाथ गोंदिया जिले के पुजारीटोला बांध से भी पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को तड़के 1 बजे पुजारीटोला बांध के 4 गेट 0.3 मीटर तक खोले गए, जिससे नदी में 86 क्यूमेक 3036 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

पुजारीटोला बांध का मौजूदा जलस्तर 318.86 मीटर है और इसमें उपयोगी जलभंडार 80.01 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। धापेवाडा बांध के 15 गेट 2.5 मीटर से खोले गए है। इस बांध से 4315.95 क्युमेक्स पानी वैनगंगा में छोडा जा रहा है।

गोंदिया जिले से वैनगंगा नदी के माध्यम से आनेवाला यही पानी भंडारा जिले में मुश्किलें बढा रहा है। दूसरी ओर, अन्य बड़े बांधों जैसे बावनथड़ी 14.39 और संजय सरोवर 15.90 में पर्याप्त जलभंडार नहीं रहने से फिलहाल कोई विसर्ग नहीं किया जा रहा है। कारधा में नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 245.00 मीटर से नीचे 243.18 मीटर पर है, फिर भी नदी उफान पर होने के कारण पूरी मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़े: अमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों और नदी मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों से अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को नदी किनारे जाने या मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरने से मना किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बांध में पानी की आवक के अनुसार विसर्ग की मात्रा को कम या ज्यादा किया जा सकता है।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07182230196 या मोबाइल नंबर 9404991599 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, बाढ़ और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट के लिए डीडीएमए भंडारा के निःशुल्क चैटबॉट का उपयोग करने या 9767968166 नंबर पर वाट्सएप मैसेज करने का आह्वान जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

Bhandara news water released from gosikhurd pujaritola and dhapewada dams high alert on river banks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 06:28 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Gosekhurd Dam
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.