Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: पहले मारी टक्कर…फिर 100 फीट तक घसीटा, दर्दनाक हादसे में नव-दंपति की मौत

भंडारा जिलें में मंगलवार को दोपहिया वाहन से नागपुर से छत्तीसगढ़ जा रहे नव दम्पति को पीछे से आ रही एक अज्ञात महिंद्रा पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 18, 2025 | 10:03 PM

हादसे के बाद बाइक (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा: दोपहिया वाहन से नागपुर से छत्तीसगढ़ जा रहे नव दम्पति को पीछे से आ रही एक अज्ञात महिंद्रा पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय महामार्ग पर जिले की सीमा पर स्थित चिखली फाटे पर मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान नवीन पारडी, नागपुर निवासी रोशन महावीर साहू (28) और उनकी पत्नी चांदणी रोशन साहू (23) के रूप में हुई है।

मृतक दम्पति का कुछ ही महीने पहले विवाह हुआ था। दोनों अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने राजनांदगांव जिले के तरोडी बोडा जा रहे थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। दोनों एक ही दोपहिया वाहन (क्र। एमएच 49/ बीयू-5864) से सुबह छह बजे के करीब नागपुर से राजनांदगांव जिले के तरोडी बोडा में शादी समारोह में जा रहे थे।

भंडारा जिले के चिखली फाटे के पास उनकी दोपहिया वाहन को पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप वाहन चालक ने दोनों को करीब 100 फीट तक घसीटा। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जवाहरनगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी भीमाजी पाटिल, पीएसआई पुरुषोत्तम राठोड, पुलिस कर्मचारी ज्ञानेश्वर हाके, महेश कडव घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए खोज शुरू कर दी है।

100 फीट तक घसीटते गए

भंडारा जिले के चिखली फाटे के पास दोपहिया को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पति-पत्नी 100 फीट तक घसीटे गए और मौके पर ही गिर पड़े। एक पल में उनके सुखी जीवन के सपने चूर हो गए, और उनके परिवार में शोक की लहर फैल गई।

फरार पिकप की खोज जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद जवाहरनगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी भीमाजी पाटील, पीएसआई पुरुषोत्तम राठोड, पुलिस कर्मचारी ज्ञानेश्वर हाके और महेश कडव घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया है, और पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वाहन का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।

परिवार में आंसुओं का सैलाब

इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। उनके आकस्मिक अपघाती मृत्यु ने परिवार पर बडा सदमा पहुंचा है। रोशन और चांदणी के घर में खुशी का दीपक एक ही पल में बुझ गया। उनके पार्थिव शरीर को ले जाने आए परिवारजनों ने जोर-जोर से रोते हुए दुःख का इज़हार किया।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय महामार्ग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह दुर्घटना सिर्फ एक परिवार के जीवन पर अंधकार नहीं फैलाती, बल्कि राष्ट्रीय महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाती है। महामार्ग पर दिन-ब-दिन बढ़ती दुर्घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Bhandara news first hit then dragged for 100 feet newly married couple died in painful accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara Accident
  • Bhandara News

सम्बंधित ख़बरें

1

मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, 19 दुकानों की छानबीन, 1,056 लीटर दूध जब्त

2

किसानों को बुनियादी धान खरीद केंद्र शुरू होने की प्रतीक्षा, व्यापारी दरों पर धान बेचने को मजबूर

3

शारदा उत्सव में महाप्रसाद के दौरान फटा कुकर, 6 लोग झुलसे, भंडारा में मचा हड़कंप

4

पुराने दोस्त बने दुश्मन…महायुति में आई दरार! भंडारा में रावलानी के भाजपा प्रवेश से बढ़ा तनाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.