- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara National Highway Tree Cutting Protest Green Heritage
भंडारा में विकास की आड़ में हरियाली पर वार; 100 साल पुराने पेड़ों की कटाई पर ‘ग्रीन हेरिटेज’ का कड़ा विरोध
भंडारा में फोरलेन सड़क चौड़ाईकरण के दौरान 100 साल पुराने पेड़ों की कटाई का विरोध, ग्रीन हेरिटेज संस्था ने उठाई आवाज़।

Bhandara Tree Cutting News: भंडारा तरक्की का पहिया जब घूमता है, तो अक्सर प्रकृति उसके नीचे कुचल दी जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा भंडारा से मुजबी और बेला के बीच देखने को मिल रहा है, जहां फोरलेन सड़क के चौड़ाईकरण ने सदियों पुराने हरेभरे प्रहरियों की बलि लेना शुरू कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट में 80 से 100 साल पुराने विशालकाय पेड़ों को मशीनों से बेरहमी से काटा जा रहा है।
लेकिन इस हरियाली संहार के बीच ग्रीन हेरिटेज पर्यावरण संस्था एक ढाल बनकर खड़ी हो गई है। सड़क चौड़ी करने के इस अभियान में एमएम गैरेज के सामने खड़ा एक ऐतिहासिक नीम का पेड़ भी निशाने पर था। जैसे ही वन विभाग की आरी इस बुजुर्ग पेड़ की ओर बढ़ी, ग्रीन हेरिटेज संस्था के संस्थापक सईद शेख, जयंत धनवलकर और पर्यावरण योद्धा मनीषा भांडारकर व रोशन भांडारकर ने मोर्चा संभाल लिया।
उन्होंने न केवल इस कटाई का कड़ा विरोध किया, बल्कि मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। अधिकारियों से पूछताछ में पता चला कि अभी तो सिर्फ 9 किलोमीटर कारधा से मुजबी का ट्रेलर है, पूरी पिक्चर यानी भंडारा से कारधा तक की भव्य वृक्षों की कतार अभी कटनी बाकी है। संस्था का सीधा सवाल है, क्या कांक्रीट के जंगल बनाने के लिए असली जंगलों को उजाड़ना ही एकमात्र रास्ता है?
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली जिप सीईओ का सख्त फैसला, ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’; आंदोलन में शामिल 400 ग्रामसेवकों की सैलरी रोकी
महाराष्ट्र में सफर हुआ महंगा: एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी, अब होगा सिर्फ डिजिटल पेमेंट
कुरखेड़ा में जंगली हाथियों का तांडव; मक्का और धान की फसलों को किया बर्बाद; दहशत में किसान, मुआवजे की मांग
अमरावती: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान; सीपी राकेश ओला बोले, अनुभव रहेगा विभाग का मार्गदर्शक
सिर्फ विरोध नहीं, स्मार्ट विकल्प भी दिए!
पर्यावरण प्रेमियों ने एनएचएआई नागपुर को पत्र लिखकर केवल शिकायत नहीं की, बल्कि विकास और प्रकृति के बीच का रास्ता भी सुझाया है। इसमें 100 साल पुराना पेड़ भरपाई नई पौध लगाकर कभी नहीं हो सकती। पेड़ों को काटने के बजाय मशीनों से उखाड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। अगर पेड़ बीच में आ रहा है, तो उसे काटकर नहीं बल्कि उसे सेंट्रल डिवाइडर का हिस्सा बनाकर सड़क का डिजाइन बदलें।
भारतीय वन अधिनियम के तहत इन प्राचीन पेड़ों को विरासत मानकर संरक्षित करना प्रशासन की कानूनी जिम्मेदारी है। क्या फाइलों से बाहर निकलेगी हरियाली? राहत की बात यह है कि संस्था के संस्थापक सईद शेख ने जब एनएचएआई के तकनीकी सहायक विवेक गोमकाले से फोन पर लंबी चर्चा की, तो प्रशासन का रुख सकारात्मक दिखा।
गोमकाले ने पर्यावरण प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वासन दिया है कि वे पेड़ों को बचाने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन विकास की रफ्तार में इन मूक प्रहरियों को जगह देता है या फिर ये विरासतें केवल कागजों और यादों में ही शेष रह जाएंगी।
Bhandara national highway tree cutting protest green heritage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर की इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर, घर में कभी नहीं आएगी नेगेटिविटी।
Apr 01, 2026 | 06:51 PMLIVEIPL 2026 DC vs LSG Live Score: आज राजधानी वालों की परीक्षा नवाबों के शहर में, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 01, 2026 | 06:43 PMगड़चिरोली जिप सीईओ का सख्त फैसला, ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’; आंदोलन में शामिल 400 ग्रामसेवकों की सैलरी रोकी
Apr 01, 2026 | 06:38 PMईरान को ‘उत्तर कोरिया’… Trump के संबोधन से पहले बोले मार्को रुबियो, अमेरिकी सेना ने हासिल किया लक्ष्य
Apr 01, 2026 | 06:38 PMअसम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप
Apr 01, 2026 | 06:36 PMमहाराष्ट्र में सफर हुआ महंगा: एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी, अब होगा सिर्फ डिजिटल पेमेंट
Apr 01, 2026 | 06:35 PMकुरखेड़ा में जंगली हाथियों का तांडव; मक्का और धान की फसलों को किया बर्बाद; दहशत में किसान, मुआवजे की मांग
Apr 01, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM











