Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाना पटोले पर भारी पड़े परिणय फुके, भंडारा में विधायकों के रिपोर्ट कार्ड ने खोली पोल, देखें लिस्ट

Bhandara MLA Fund: भंडारा जिले के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड। विकास निधि खर्च करने में डॉ. परिणय फुके अव्वल, नाना पटोले दूसरे स्थान पर। राजू कारेमोरे की रफ्तार सबसे सुस्त।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 12, 2026 | 01:08 PM

परिणय फुके और नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidhayak Nidhi Bhandara: भंडारा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन से प्राप्त होने वाली विधायक विकास निधि के विनियोग और प्रबंधन में विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने बाजी मारी है। आंकड़ों के विशेष मूल्यांकन से यह स्पष्ट हुआ है कि निधि खींचकर लाने और उसे प्रशासनिक मंजूरी दिलाने में डॉ. फुके जिले में प्रथम स्थान पर हैं, जबकि तुमसर-मोहाडी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक राजू कारेमोरे इस रेस में फिलहाल सबसे पीछे नजर आ रहे हैं।

जिले के चार विधायकों को प्राप्त कुल 20 करोड़ रुपये की निधि में से अधिकांश हिस्सा समाज भवन, सड़कों और शैक्षणिक सामग्री पर खर्च किया गया है। डॉ. परिणय फुके ने 5 करोड़ रुपये की प्राप्त निधि के मुकाबले 7 करोड़ 27 लाख। 26 हजार रुपये के कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दिलाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

तकनीकी शिक्षा पर जोर देने वाले एकमात्र विधायक

उन्होंने कुल 82 विकास कार्यों का नियोजन किया है, जिसमें से 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर 30 स्कूलों को कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराए हैं। केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहकर तकनीकी शिक्षा पर जोर देने वाले वे जिले के एकमात्र विधायक बनकर उभरे हैं। दूसरी ओर साकोली के विधायक नाना पटोले 5 करोड़ की निधि के मुकाबले 5 करोड़ 72 लाख 17 हजार रुपये के कार्यों को मंजूरी दिलाकर दूसरे स्थान पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी

25 नहीं 45 दिनों में मिल रहे हैं LPG सिलेंडर, वितरकों पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन झाड़ रहा पल्ला

मुंबई में जन्म प्रमाणपत्र घोटाले पर बड़ी कार्रवाई; मेयर का आदेश- अब हर महीने होगी सख्त स्क्रूटनी और पुलिस जांच

NMC Transport Budget: आपली बस का स्टीयरिंग संभालेंगी महिला ड्राइवर, बजट में बड़ी घोषणा की तैयारी!

उन्होंने केवल 30 कार्यों का नियोजन किया है, लेकिन उनका ध्यान समाज भवन और सौंदर्यीकरण जैसे बड़े और भव्य प्रोजेक्ट्स पर अधिक रहा है। वहीं भंडारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने 72 कार्यों के लिए 5 करोड़ 10 लाख 02 हजार रुपये की मंजूरी दिलाई है। उन्होंने सर्वाधिक 4 करोड़ 60 लाख रुपये सीमेंट कांक्रीट सड़कों और नाली निर्माण पर खर्च किए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे के विकास में उनकी सक्रियता स्पष्ट दिखती है।

विधायक कारेमोरे पिछड़े

विकास की इस रेस में तुमसर-मोहाडी के विधायक राजू कारेमोरे की रफ्तार काफी सुस्त नजर आ रही है। 5 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध होने के बावजूद वे केवल 2 करोड़ 79 लाख 39 हजार रुपये के 38 कार्यों को ही प्रशासनिक मंजूरी दिला पाए हैं।

अन्य विधायकों की तुलना में उनके निर्वाचन क्षेत्र में कार्यों की गति और निधि नियोजन का प्रमाण लगभग आधा है। आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि जिले के अधिकांश विधायकों का रुझान समाज भवन और सौंदर्यीकरण पर अधिक है, जिसके लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मंजूर की गई है।

यह भी पढ़ें – नकली नोट से सावधान, चंद्रपुर के बंद फ्लैट में पकड़ा गया 91 लाख का जखीरा, एमपी से जुड़े तार! EPSON की ली मदद

एक नज़र में विधायकों की परफॉर्मेंस

विधायक का नाम मंजूर कार्य प्रशासनिक मंजूरी (₹ लाख) मुख्य फोकस क्षेत्र
डॉ. परिणय फुके 82 727.26 शिक्षा (IT) और तकनीकी विकास
नाना पटोले 30 572.17 समाज भवन और सौंदर्यीकरण
नरेंद्र भोंडेकर 72 510.02 सीमेंट सड़कें और बुनियादी ढांचा
राजू कारेमोरे 38 279.39 बुनियादी कार्य (सुस्त रफ्तार)

Bhandara mlas report card dr parinay phuke tops raju karemore last

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Nana Patole

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.