तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत
Municipal Employee Death: तुमसर नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग में कार्यरत 57 वर्षीय अरुण मते की जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है।
Employee Death (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Tree Fall Accident In Tumsar: तुमसर नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की पेड़ से गिरकर असमय मौत हो गई।यह घटना आज रविवार शाम करीब 5 बजे सामने आई है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले मृत कर्मचारी की पहचान दुर्गा नगर निवासी अरुण मते 57 के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अरुण मते रविवार शाम को जलापूर्ति विभाग की पानी की टंकी पर चढ़े थे। टंकी के बिल्कुल समीप ही जामुन का एक पेड़ लगा हुआ था। जब वे टंकी के सहारे पेड़ से जामुन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरे।
सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
इस भीषण हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत हो गए।घटनास्थल पर मौजूद लोगों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत अत्यंत गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
अमरावती विधान परिषद चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस की रणनीति पर सवाल
तेंदुआ खाल तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, खाल बरामद, वन विभाग की जांच तेज
ये भी पढ़े: 14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हालांकि, वहां उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही तुमसर पुलिस की टीम ने अस्पताल और घटना स्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुमसर पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज किया है।
