Bhandar News: तकनीकी वेतनश्रेणी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, भूमि अभिलेख कर्मियों का कार्य बहिष्कार
Bhandara Land Records Strike: भंडारा में भूमि अभिलेख विभाग के कर्मचारियों ने तकनीकी वेतनश्रेणी समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू किया, जिससे जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे
technical pay scale demand (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Revenue Department Strike: भूमि अभिलेख विभाग के द्वितीय श्रेणी कर्मचारियों ने सोमवार, 23 फरवरी से एक बार फिर कार्यबहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया है। भंडारा स्थित भू-उपाधीक्षक कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए, जिससे विभागीय कामकाज ठप हो गया है। इस आंदोलन के कारण किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भूमि अभिलेख कर्मचारी कृति समिति के नेतृत्व में जिले के लगभग 95 कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए हैं। इससे पहले मई 2025 में भी कर्मचारियों ने एक सप्ताह तक आंदोलन किया था। अब 27 फरवरी तक सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी आंदोलन पर अडिग हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 2 मार्च तक शासन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
सैकड़ों आवेदन लंबित
जमीन माप, पुराने अभिलेखों में संशोधन तथा जमीन से जुड़े दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नागरिक इस विभाग पर निर्भर रहते हैं। पहले से ही कार्यों में देरी हो रही थी, अब हड़ताल के कारण सैकड़ों आवेदन लंबित हो गए हैं। विशेषकर किसानों और भू-व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों के इस आंदोलन से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो जिले में भूमि संबंधी कार्य पूरी तरह ठप होने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की बदहाल सड़कें: गड्ढे में फंसा आयशर ट्रक, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली में बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त
तुमसर के साहली क्षेत्र में किसान के सामने बाघ ने बैल का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
ये भी पढ़े: वैनगंगा पर मौत का सफर, आजादी के 78 साल बाद भी दो जिलों के बीच पुल का सपना अधूरा
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
- कर्मचारियों को तकनीकी वेतनश्रेणी लागू की जाए।
- जमीन मापने वाले कर्मचारियों को यात्रा भत्ता वेतन के साथ दिया जाए।
- अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमि अभिलेख विभाग में नियुक्ति न की जाए।
- विभाग का किसी भी परिस्थिति में निजीकरण न किया जाए।
- 29 अगस्त 2025 के शासन निर्णय (खेत रास्ता गिनती) में संशोधन किया जाए।
- जमाबंदी आयुक्त व संचालक, भूमि अभिलेख का पद भारतीय अभियांत्रिकी सेवा से भरा जाए।
- पुणे स्थित उपसंचालक कमलाकर हट्टेकर का विभाग से तबादला किया जाए।
