Bhandara District: भंडारा पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलगअलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महुआफूल और देसी शराब जब्त करते हुए चार महिला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. भंडारा पुलिस ने भगत सिंह वार्ड, टाकली क्षेत्र में छापेमारी कर एक 65 वर्षीय महिला आरोपी को हिरासत में लिया.
आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक के डिब्बे में लगभग 5 लीटर हाथभट्टी की शराब बरामद की गई.कारधा पुलिस ने आमगांव/दिघोरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय महिला को अवैध शराब के साथ पकड़ा.पुलिस ने 5 लीटर महुए की शराब जब्त की है.
तुमसर पुलिस ने देव्हाडी के तिलक वार्ड में दबिश देकर 60 वर्षीय महिला आरोपी के पास से 5 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की.साकोली पुलिस ने वांगी क्षेत्र में मजदूरी करने वाली एक 41 वर्षीय महिला को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा. यहां पुलिस को टाइगर ब्रांड देसी संतरा शराब के 10 प्लास्टिक पव्वै मिले.