- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Hsrp Number Plate Deadline Extended Vehicles Update
भंडारा में HSRP अभियान धीमा! 2.6 लाख में से सिर्फ 63 हजार वाहनों पर लगी नंबर प्लेट
Bhandara News: भंडारा जिले में HSRP लगाने की रफ्तार धीमी। 2.62 लाख पुराने वाहनों में से केवल 63,500 पर लगी प्लेट। अंतिम तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 की गई। प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए।
- Written By: आकाश मसने

HSRP नंबर प्लेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara HSRP News: महाराष्ट्र में वाहन मालिकों के लिए पुराने वाहनों पर “हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य किया गया है, लेकिन भंडारा जिले में यह अभियान सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है। भंडारा जिले में 2019 से पहले पंजीकृत कुल 2,62,243 वाहन हैं, जिनमें से अब तक केवल 63,500 वाहनों पर ही HSRP प्लेट लगाई गई है।
शेष 1,98,743 वाहन अभी भी इन प्लेटों से वंचित हैं। पहले इस कार्य की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन वाहन धारकों की उदासीनता को देखते हुए यह 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
अभियान धीमा हुआ
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। भंडारा जिले में लगभग 2।17 लाख दोपहिया वाहन और 1,350 तीनपहिया वाहन हैं। इनमें से 84,113 वाहन मालिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण तो कराया है, लेकिन केवल 63,500 वाहनों पर ही वास्तविक फिटमेंट हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर
संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट
लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
लगातार समय-सीमा बढ़ाए जाने और नागरिकों की उदासीनता के कारण यह अभियान धीमी गति से चल रहा है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग की लगातार अपीलों के बावजूद प्रतिक्रिया बेहद कम है।
आधिकारिक पंजीकरण प्रक्रिया
भंडारा जिले के लिए FTA HSRP Solutions Pvt. Ltd. को अधिकृत एजेंसी नियुक्त किया गया है। वाहन मालिक www.transport.maharashtra.gov.in तथा http://www.transport.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अन्य किसी वेबसाइट पर पंजीकरण करने से धोखाधड़ी की संभावना रहती है।
शुल्क निर्धारित
- दोपहिया व ट्रैक्टर: 450 रुपए
- तीन पहिया वाहन: 500 रुपए
- अन्य सभी वाहन: 745 रुपए (+जीएसटी)
योजना का उद्देश्य
एचएसआरपी प्लेट एल्यूमिनियम से बनी होती है, जिसमें यूनीक सीरियल नंबर, क्रोमियम आधारित होलोग्राम, लेज़र कोडिंग और लॉकिंग सिस्टम होता है। प्लेट में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ तुरंत पहचानी जा सकती है। इससे वाहन चोरी में कमी, यातायात अनुशासन और डिजिटल ट्रैकिंग में मदद मिलती है।
प्रमुख अड़चनें और नागरिकों की उलझन
एचएसआरपी लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है, लेकिन बुकिंग के बाद प्लेट मिलने में देरी की शिकायतें बढ़ रही हैं। वेटिंग लिस्ट लंबी होने से कई वाहन मालिकों को 2 से 3 महीने तक इंतजार करना पड़ता है। कई लोगों को अधिकृत फिटमेंट सेंटर्स की जानकारी नहीं होने से भ्रम पैदा हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- सिर्फ “Hi” भेजिए, गोंदिया पुलिस तुरंत आपकी सेवा में! शुरू हुआ व्हाट्सऐप चैटबॉट सिस्टम
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता की कमी, अपॉइंटमेंट न मिलना और केंद्रों पर भीड़ जैसी समस्याएं अभियान की गति को धीमा कर रही हैं। सरकार का दावा है कि एचएसआरपी प्लेट से वाहन चोरी रुकेंगी, लेकिन नई गाड़ियों पर एचएसआरपी लगी होने के बावजूद चोरी की घटनाएं दर्ज होने से नागरिकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह योजना सुरक्षा से अधिक राजस्व बढ़ाने का माध्यम बन रही है।
कानून का पालन करें चालक
सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश जाधव ने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना केवल कानूनी अनुपालन नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों के लिए HSRP लगाना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
https://mhhsrp.com](https://mhhsrp.com इस अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध है। जिले में 18 फिटमेंट सेंटर कार्यरत हैं। वाहन मालिकों को सलाह दी जाती है कि अधिकृत प्रक्रिया के माध्यम से ही प्लेट लगवाएं, ताकि संभावित जुर्माने और असुविधाओं से बचा जा सके।
Bhandara hsrp number plate deadline extended vehicles update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंतरिक्ष में छिपे हैं 15,000 शहर तबाह करने वाले एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की गंभीर चेतावनी
Feb 17, 2026 | 12:11 PMभारत के इन 4 राज्यों की स्पेशल कढ़ी के आगे फीके हैं कई पकवान, डिनर में जरूर करें शामिल
Feb 17, 2026 | 12:08 PMBigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
Feb 17, 2026 | 12:05 PM‘फोर्टिस से भगवंत मान की लाश निकलेगी, बेअंत सिंह जैसा होगा हाल’, खतरनाक केमिकल पोलोनियम देने के दावे से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:04 PMगैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
Feb 17, 2026 | 11:59 AMअब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM













