-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Imc 2025 From 6g Ai And 12 Trillion Dollor Economy Highlight In First Day What To Expect Today
भारत बना डिजिटल इनोवेशन का ग्लोबल हब, पीएम मोदी बोले अब 1GB डेटा चाय से भी सस्ता
- Written By: सिमरन सिंह
Satellite Communication: टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का आगाज़ नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हो चुका है। जिसमें कई चीजें नई देखने को मिलने वाली है।

Data की कीमत में आएगा बदलाव। (सौ. AI)
India Mobile Congress 6G: एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) का आगाज़ नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हो चुका है। “Innovate to Transform” थीम के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उद्घाटन दिवस पर 150 से अधिक देशों से आए प्रतिनिधि और 400 से ज्यादा टेक कंपनियों ने भाग लिया। स्टार्टअप्स से लेकर ग्लोबल टेक दिग्गजों तक, सभी ने अपने नए इनोवेशन और शोध को प्रदर्शित किया।
PM मोदी बोले भारत बना सस्ता डेटा देने वाला देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा, “भारत में अब 1GB इंटरनेट की कीमत एक कप चाय से भी कम है।” कभी डेटा महंगा और आम नागरिकों की पहुंच से दूर था, लेकिन आज भारत दुनिया का सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराने वाला देश बन चुका है। उन्होंने 6G और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में भारत की नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की।
6G और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर केंद्रित भारत
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंटरनेशनल 6G सिम्पोजियम 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक 6G पेटेंट्स में 10% हिस्सेदारी हासिल करना है। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन मार्केट 2033 तक तीन गुना बढ़ेगा। इस सत्र में वैश्विक स्तर पर रिसर्च, स्टैंडर्डाइजेशन और इनोवेशन पर गहन चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
घर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
SynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
Photo: मोदी सरकार और CJP के बीच क्या हुई बातचीत? तस्वीरों में जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें
Vi Protect: AI से साइबर सुरक्षा में क्रांति
Vodafone Idea (Vi) ने IMC 2025 में Vi Protect पहल शुरू की है। इसके तहत दो प्रमुख फीचर शामिल हैं – AI-आधारित Voice Spam Detection System और AI-driven Cyber Defense System। ये सिस्टम रियल-टाइम में फ्रॉड कॉल्स को पहचानकर “Suspected Spam” अलर्ट देगा और Vi नेटवर्क को साइबर हमलों से सुरक्षित रखेगा।
JioBharat Phones: सुरक्षा और किफायत का मेल
Reliance Jio ने IMC 2025 में JioBharat Safety-First Phones लॉन्च किए, जिनकी शुरुआती कीमत ₹799 रखी गई है। इन फोन में लोकेशन मॉनिटरिंग, कॉल मैनेजर और 7 दिन तक की बैटरी बैकअप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित विकल्प होंगे। साथ ही, Jio ने AI Classroom भी पेश किया है जो छात्रों को नई तकनीक सीखने में मदद करेगा।
अब कनेक्टिविटी एक अधिकार
GSMA चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि अब कनेक्टिविटी केवल सुविधा नहीं बल्कि एक अधिकार बन चुकी है। वहीं COAI के डायरेक्टर जनरल ले. जनरल (डॉ.) एस.पी. कोचर ने बताया कि सरकार के सहयोग से भारत डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म बन चुका है।
AI और 6G की दिशा में भारत का भविष्य
एरिक्सन के CTO मैग्नस एवेब्रिंग ने कहा कि आने वाले समय में AI का प्रभाव और गहरा होगा और नेटवर्क्स को इसके अनुरूप बनाना जरूरी है। वहीं सैमसंग R&D इंडिया के एमडी मोहन राव गोली ने बताया कि भविष्य के 6G नेटवर्क्स पूरी तरह AI-नेटिव होंगे, जिससे स्मार्ट फैक्ट्रियों और एक्सटेंडेड रियलिटी में नई संभावनाएं खुलेंगी।
ये भी पढ़े: iPhone की बैटरी अब चलेगी पूरे दिन, बस अपनाएं ये आसान सेटिंग्स
कनेक्टिविटी अब बुनियादी जरूरत
Shaurrya Teleservices के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा, “कनेक्टिविटी अब कोई विलासिता नहीं, बल्कि बिजली और पानी की तरह एक बुनियादी जरूरत है।” उन्होंने बताया कि कंपनी भारत को एक वैश्विक बिजनेस हब बनाने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क सेवाओं में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है।
स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
इस बार ASPIRE Startup Program के तहत 500 से अधिक स्टार्टअप्स को 300 से ज्यादा निवेशकों और इनक्यूबेटर्स से जोड़ा गया है। लाइव पिचिंग सेशंस और नेटवर्किंग के जरिए उन्हें नए अवसर दिए जा रहे हैं। IMC 2025 का मकसद भारत को ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन हब बनाना है।
Imc 2025 from 6g ai and 12 trillion dollor economy highlight in first day what to expect today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














