भंडारा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली रफ्तार, 403 करोड़ की परियोजना तेजी से आगे बढ़ी
Healthcare Services Bhandara: भंडारा में 403 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Medical College (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Medical College: भंडारा जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक खबर है। भंडारा में स्थापित शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिला सामान्य अस्पताल भवन में तकरीबन साल भर पहले ही वैद्यकीय सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं, वहीं निर्माणाधीन महिला अस्पताल के अधूरे भवन में विद्यार्थियों के अध्यापन का कार्य भी शुरू हो चुका है। नवनिर्मित इस सेवा के तहत इस साल द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथसाथ चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा मिल रही है। महाविद्यालय के लिए पलाड़ी गांव में लगभग 25 एकड़ भूमि पर स्वतंत्र और अत्याधुनिक परिसर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए कुल 403 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी काफी पहले दी जा चुकी है। प्रथम चरण में 60 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद नवंबर 2025 में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भंडारा को मिलेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज
वर्तमान में इमारत के तीसरे तल तक का निर्माण कार्य पहुंच चुका है। परियोजना की पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित सूत्रों के अनुसार, परियोजना को जल्द ही 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि प्राप्त होने वाली है। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का नियमित ऑडिट किया जाता है तथा आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से निधि जारी की जाती है। इससे परियोजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है। शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद जिले के नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच
संभाजीनगर में खूनी खेल, म्हाडा कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से हमला, 2 अरेस्ट
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
नासिक के 26 अस्पतालों में गंभीर खामियां, मनपा ने जारी किए नोटिस; मनपा का बड़ा निरीक्षण अभियान
तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण कार्य
साथ ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अत्याधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षिक वातावरण का लाभ मिलेगा। यह परियोजना जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रही है।0योजना के मुताबिक बढ़ रहा कामशासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य नियोजन के अनुसार प्रगति पर है।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विद्यार्थियों और मरीजों को होगा बड़ा लाभ
शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय भंडारा की डीन डॉ. सुजाता दूधगांवकर ने कहा कि शासन की ओर से आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जा रही है और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा तथा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। आने वाले वर्षों में भंडारा को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय प्राप्त होगा।
