Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में खूनी खेल, म्हाडा कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से हमला, 2 अरेस्ट

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर की म्हाडा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर पिस्तौल व कोयते से जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 05:20 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Mhada Colony Attack: छत्रपति संभाजीनगर में सातारा क्षेत्र में बीते दिन शिवजयंती समारोह की पुरानी रंजिश को लेकर कोयता, चाकू व पिस्तौल से लैस युवकों ने दिनदहाड़े म्हाडा कॉलोनी में युवक पर कातिलाना हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने 2 आरोपियों संघपाल वाटोड़े व हर्षवर्धन इंगोले को दबोच लिया जबकि नाबालिग आरोपी की रवानगी बाल सुधार में की है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 24 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

आरोपी ने पकड़ने की कोशिश में किया वार

सुमित घोड़के (19) शुक्रवार दोपहर मित्र बालाजी जाधव व अक्षय राजगुरु संग बाइक से जा रहा था। सातारा पुलिस थाने के पास हाईकोर्ट कॉलोनी क्षेत्र में आरोपियों ने उन्हें रोका व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर 3 युवक वहां से भाग निकले। आरोपियों ने सातारा पुलिस थाने के सामने से ही युवकों का पीछा शुरू किया। होलकर चौक से लेकर म्हाडा कॉलोनी तक बाइक पर यह पीछा जारी रखा सुमित ने चलते वाहन से बड़े भाई को फोन कर हथियारलैस आरोपियों के पीछा करने की जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच

शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

नासिक के 26 अस्पतालों में गंभीर खामियां, मनपा ने जारी किए नोटिस; मनपा का बड़ा निरीक्षण अभियान

छत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज कार्य में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर अमोल येडगे का सख्त रुख

यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज कार्य में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर अमोल येडगे का सख्त रुख

म्हाडा कॉलोनी पहुंचने पर आरोपी वहां भी आ धमके नाबालिग आरोपी ने सुमित के बड़े भाई प्रशांत घोड़के पर कोयते से वार कर दिया। हालांकि, हाथ आगे कर उन्होंने जान बचाई, पर वार उनके हाथ पर लगने से हथेली गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के बाद मुख्य आरोपी संघपाल ने सुमित पर गोली चलाने पिस्तौल निकाली, पर अफरा-तफरी में पिस्तौल उसके हाथ से नीचे गिर गई। सुमित के दोस्तों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने कमर से चाकू निकाला। तदुपरांत सभी आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नंदकुमार भंडारे कर रहे हैं।

Mhadacolony firing and attack two arrested chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.