शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Amruta Fadnavis Yoga Video: मुंबई के NSCI डोम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने एक साथ किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो।
- Written By: गोरक्ष पोफली
योगाभ्यास करते हुए शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Amruta Fadnavis Yoga Session: 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मायानगरी मुंबई उत्साह और ऊर्जा से सराबोर नजर आई। इस विशेष मौके पर मुंबई के NSCI डोम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस ने एक साथ शिरकत की।
कार्यक्रम में इस जोड़ी के योगाभ्यास की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान अमृता फडणवीस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज योग दिवस के अवसर पर हर तरफ बहुत खुशी और उत्साह का माहौल है।
योग की जननी है भारत
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिसकी जननी भारत है, आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।उन्होंने आगे कहा कि केवल औपचारिक उत्सव ही काफी नहीं है, बल्कि उन लोगों तक योग को ले जाना जरूरी है जो इसके महत्व को समझकर इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकें। इस कार्यक्रम में बीएमसी स्कूलों के छात्रों के साथ-साथ दिव्यज फाउंडेशन से जुड़े उन किसानों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया, जिनके परिवारों ने विषम परिस्थितियों का सामना किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के 26 अस्पतालों में गंभीर खामियां, मनपा ने जारी किए नोटिस; मनपा का बड़ा निरीक्षण अभियान
छत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज कार्य में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर अमोल येडगे का सख्त रुख
वर्धा बिजली विभाग विवाद: बिना सूचना घर में घुसकर काटा कनेक्शन, 15 हजार के बिल पर जांच से पहले ही की कार्रवाई
17 साल बाद अमेरिका से भारत लौटी महिला, बोली- UPI ने किया हैरान, लेकिन कुछ चीजें अब भी करती हैं परेशान
शाहिद कपूर ने किया योगासनों का नेतृत्व
बॉलीवुड के फिट अभिनेताओं में शुमार शाहिद कपूर ने अमृता फडणवीस के साथ मिलकर इस विशाल योग सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ विभिन्न योगासन किए और नागरिकों को संदेश दिया कि शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य समग्र स्वास्थ्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और लंबे समय तक निरोग रहने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना था।
इंटरनेशनल योग डे 2026 के मौके पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में एक्टर शाहिद कपूर के साथ योग सेशन में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/pRsetmcFjU — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) June 21, 2026
यह भी पढ़ें: बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
दिविजा फडणवीस ने याद दिलाई जड़ें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत है जो हमें हमारे पूर्वजों से मिली है। दिविजा के अनुसार, भले ही यह आज एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव बन गया है, लेकिन हमें अपनी जड़ों, अपने पूर्वजों और अपने धर्म को कभी नहीं भूलना चाहिए।
यह भव्य आयोजन न केवल योग के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि इसने समाज के वंचित वर्गों को भी मुख्यधारा के साथ जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।
