- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Evm Security Three Layer Arrangement Srpf Bddds Strong Room
ईवीएम के लिए ट्रिपल-लेयर सुरक्षा, बंदोबस्त में एसआरपीएफ और बीडीडीएस टीम तैनात
EVM Security: भंडारा नगर परिषद चुनाव के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने चार स्ट्रॉन्ग रूमों पर एसआरपीएफ और बीडीडीएस टीम के साथ 24x7 त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था लागू की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

ईवीएम के लिए ट्रिपल-लेयर सुरक्षा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा नगर परिषद के आम चुनाव के मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने बेहद कड़ी और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली के कुल 211 मतदान केंद्रों पर मतदाता मंगलवार, 2 दिसंबर को मतदान कर चुके हैं। अब मतगणना (21 दिसंबर) तक स्ट्रॉन्ग रूमों पर 24×7 कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के आदेशानुसार यह सुरक्षा व्यवस्था 3 दिसंबर की सुबह 8 बजे से चारों स्ट्रॉन्ग रूम स्थानों पर लागू हो गई है। ईवीएम को भंडारा के वैनगंगा सभागृह (पुलिस मुख्यालय), तुमसर तहसील कार्यालय, पवनी नगर परिषद विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा साकोली तहसील कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। इन चारों स्थानों पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी स्तर के अधिकारियों को बंदोबस्त प्रभारी नियुक्त किया गया है। डीवाईएसपी विलास काले को भंडारा व तुमसर, डीवाईएसपी मनोज सिडाम को पवनी और डीवाईएसपी शिवम विसापुरे को साकोली स्ट्रॉन्ग रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी रखेंगे पैनी नजर
ईवीएम सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय बंदोबस्त किया गया है, जिसमें दो पालियों में ड्यूटी होगी। पहली पाली सुबह 8 से रात 8 बजे और दूसरी पाली रात 8 से सुबह 8 बजे तक रहेगी। स्पष्ट निर्देश हैं कि नई पाली के कर्मचारी के आने से पहले कोई भी अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ेगा। बंदोबस्त प्रभारी अधिकारी हर 2 घंटे में और सहायक प्रभारी हर 4 घंटे में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करेंगे। सभी निरीक्षणों की प्रविष्टि दैनंदिनी में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
रात्रि गश्त अधिकारी, डकैती रात्रि अधिकारी और पुलिस स्टेशन रात्रि अधिकारी नियमित रूप से स्ट्रॉन्ग रूमों का निरीक्षण करेंगे और स्टेशन डायरी में जानकारी दर्ज करेंगे। मतगणना भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसआरपीएफ अधिकारी और जवान 24×7 तैनात रहेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि भवन के आसपास कोई अनावश्यक व्यक्ति न रुके और मोबाइल फोन का उपयोग न करे। पुलिस निरीक्षक कुंभरे (गट 15, कैंप गोंदिया) को एसआरपीएफ ड्यूटी की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था
बीडीडीएस टीम द्वारा एंटी-सेबोटाज जांच की जाएगी। पुलिस निरीक्षक मनोहर गभने के नेतृत्व में दो टीमें प्रतिदिन चारों स्ट्रॉन्ग रूमों की विस्फोटक जांच करेंगी और प्रमाणपत्र स्ट्रॉन्ग रूम इंचार्ज को सौंपेंगी। प्रत्येक स्थान पर मेटल डिटेक्टर, वायरलेस सेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वायरलेस उपकरणों की देखरेख का दायित्व पुलिस निरीक्षक रविंद्र मांजले को दिया गया है।
जिले में चार स्ट्रॉन्ग रूम
भंडारा: वैनगंगा सभागृह, पुलिस मुख्यालय
तुमसर: तहसील कार्यालय
पवनी: नगर परिषद विद्यालय एवं महाविद्यालय
साकोली: तहसील कार्यालय
ये भी पढ़े: भंडारा जिले में शीतलहर का कहर, तेजी से गिरा तापमान, धुंध-ठंडी हवा और बीमारियों का खतरा बढ़ा
आम निर्देश व सतर्कता
एसपी नुरुल हसन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
• सभी अधिकारी/कर्मचारी साफ वर्दी व पूरी सतर्कता में रहेंगे
• नशे की हालत में कोई भी ड्यूटी पर नहीं आएगा
• पहचान पत्र व अनुमति पत्र के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा
• स्ट्रॉन्ग रूम में आने-जाने वालों की कड़ी जांच और स्टेशन डायरी में रिकॉर्ड अनिवार्य होगा
• सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी रहेगी
त्वरित सुरक्षा मॉनिटरिंग
- 2 घंटे : बंदोबस्त प्रभारी का निरीक्षण
- 4 घंटे : सहायक प्रभारी का निरीक्षण
- 24×7 : स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा निगरानी
- CCTV मॉनिटर : निरंतर निगरानी की सुविधा
Bhandara evm security three layer arrangement srpf bddds strong room
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMकच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














