-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara News Pawani Fort Will Get A New Identity Revenue Minister S Support To The Tourism Development Project
Bhandara News: पवनी किले को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन विकास परियोजना को राजस्व मंत्री का समर्थन
Bhandara Tourism Project: पवनी किले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल तेज हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. विजया राजेश नंदुरकर ठाकरे ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की।

पवनी किला पर्यटन विकास- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pawani Fort Tourism Development: भंडारा जिले के पवनी शहर की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी पवनी किला पर्यटन विकास परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इसी क्रम में पवनी नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ. विजया राजेश नंदुरकर ठाकरे ने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात कर किले के मुख्य द्वार और परकोटे तटबंदी के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में नगराध्यक्ष ने पवनी के ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए किले के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई।
पवनी किला बनेगा पर्यटन केंद्र
इस पर राजस्व मंत्री बावनकुले ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शहर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पवनी का ऐतिहासिक किला शहर की पहचान माना जाता है। किले के प्रवेश द्वार और तटबंदी का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
विकास परियोजना को लेकर मंत्री बावनकुले ने दिया भरोसा
इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। परियोजना के तहत आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथसाथ पर्यटन स्थल को आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगराध्यक्ष डॉ. विजया राजेश नंदुरकर ठाकरे ने मुलाकात के बाद संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री के सकारात्मक रुख से पवनी के पर्यटन एवं विकास को नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़े: मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 12 से 15 डिब्बों की हुईं 10 लोकल ट्रेनें; भविष्य में कसारा रूट का भी होगा कायाकल्प
राजस्व मंत्री बावनकुले ने परियोजना के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराने तथा तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही, परियोजना की आगामी कार्यवाही में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों की जल्द बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
Bhandara news pawani fort will get a new identity revenue minister s support to the tourism development project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 06:45 AMMonsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Jul 21, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
Jul 21, 2026 | 06:33 AMNHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
Jul 21, 2026 | 06:30 AMAditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
Jul 21, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
Jul 21, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














