एक्शन मोड में नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे; पदाधिकारियों को दिया 5 बूथों का टास्क

Nagpur Booth Management: नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे ने पहली बैठक में जल्द नई कार्यकारिणी गठन का संकेत देते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
Nagpur Congress President Praful Gudadhe in action mode; assigns task of 5 booths to office-bearers.
प्रफुल गुडधे, शहर कांग्रेस, संगठन पुनर्गठन, कार्यकारिणी गठन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Executive Committee: नागपुर नवनियुक्ति शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे ने पार्टी कार्यालय देवड़िया भवन में पदाधिकारियों की बैठक ली। अपनी पहली बैठक में उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों के अलावा बूथ, ब्लाक के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन का पुनर्गठन किया गया है।

संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा बनाने की तैयारी

राजनीतिक, सामाजिक व संगठन संरचना, महासचिव, प्रशासक व संगठन, सोशल मीडिया प्रवक्ता आदि की नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति व विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के कम से कम 5 बूथ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ब्लाक लेवल तक संगठन की शक्ति की बढ़नी चाहिए, महिला कार्यकर्ताओं का 30% सहभाग होना चाहिए। बैठक में उपाध्यक्ष बंडोपंत टेंभुर्णे ने पिछली बैठक की रिपोर्ट विस्तार से रखी। उपाध्यक्ष जुल्फेकार अली भुट्टो, किशोर गीद, भास्कर चाफले, दिलीप खैरवार, राजेश अग्रवाल, उमेश शाहू, अनिल शर्मा, महासचिव महेश श्रीवास, चंद्रकांत बडगे, मनोहर तांबुलकर, धरम पाटिल आदि उपस्थित थे।

निष्ठावान संगठन रचना है टारगेट

गुडघे ने एसआईआर के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीएलए 1 व चीएलए 2 की नियुक्ति व निष्ठावान संगठन की रचना करना मेरा लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष को शक्तिशाली होना चाहिए, स्थानीय समस्याओं पर फोकस कर जनसंपर्क बढ़ाने का निर्देश उन्होंने दिया।

उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटल की भी बैठक नियमित होनी चाहिए, वे खुद प्रत्येक ब्लाक में हर महीने विजिट करेंगे, शहर कांग्रेस कमेटी के बैंक खाते के संदर्भ में भी चर्चा की गई व निर्णय लिया गया, मेहुल अडवानी, अतिक कुरैशी, चंद्रकांत वासनिक, विजय चिटमिटवार, चंदू वाकोडकर, सभी ब्लाक अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष प्रकाश ढगे, एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष नवले, नगरसेवक अभिषेक शंभरकर, गौतम अंबादे, सरफराज खान, अब्दुल गफफार शेख, मुन्ना वर्मा, प्रवीण आगरे, रमेश राऊत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com