Akola News: SIR सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी, पातुर के कई मतदाताओं के नाम ऑनलाइन सूची से गायब
Akola SIR Technical Problem: पातुर में भारत निर्वाचन आयोग की SIR प्रणाली में तकनीकी समस्या के कारण कई पात्र मतदाताओं के नाम ऑनलाइन मतदाता सूची से गायब हो गए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Aug 01, 2026 | 03:34 PM
मतदाता सूची- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Electoral Roll Update: भारत निर्वाचन आयोग की SIR प्रणाली में तकनीकी समस्या के कारण शहर के कई पात्र मतदाताओं के नाम ऑनलाइन मतदाता सूची में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते संबंधित मतदाता SIR गणना प्रपत्र भरने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में पातुर नगर परिषद के नामनिर्देशित सदस्य (नगरसेवक) रफीकउद्दीन सौदागर ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारी, पातुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से शहर के अनेक नागरिक इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं। सैय्यद पुरा निवासी फारूक हुसैन तथा किला बाग निवासी सैय्यद मसीयोद्दीन सहित कई मतदाताओं के नाम पहले की मतदाता सूची में दर्ज थे और उन्होंने वर्ष 2026 के नगर परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया था।
ऑनलाइन वोटर लिस्ट से नाम गायब
इसके बावजूद वर्तमान ऑनलाइन मतदाता सूची में उनके नाम दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वे SIR गणना प्रपत्र नहीं भर पा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, संबंधित BLO से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि यह समस्या SIR प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण उत्पन्न हुई है। नगरसेवक रफीकउद्दीन सौदागर का कहना है कि ऐसी शिकायतें केवल दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहर के कई पात्र मतदाता इसी समस्या से प्रभावित हैं।
ये भी पढ़े: फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट पर सख्ती: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, दोषी RTO अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
पातुर में नागरिकों ने उठाई कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SIR प्रणाली की तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कराए, पात्र मतदाताओं के नाम ऑनलाइन सूची में पुनः प्रदर्शित कराए तथा सभी प्रभावित नागरिकों को SIR गणना प्रपत्र भरने का अवसर उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अकोला, उपविभागीय अधिकारी बालापुर तथा संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को भी भेजी गई है।
Patur sir system technical problem online voter list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 01, 2026 | 03:34 PM
