Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिक्षा संस्थान पर सवाल, पूर्व छात्रा के नाम पर फर्जी छात्रवृत्ति; भंडारा कॉलेज पर गंभीर आरोप

Bhandara College Scam: भंडारा के मोहाडी स्थित कॉलेज पर पूर्व छात्रा के दस्तावेजों से फर्जी छात्रवृत्ति लेने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 11, 2026 | 02:18 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara College Scholarship Fraud: भंडारा एक चौंकाने वाले मामले में भंडारा जिले के मोहाडी स्थित विक्तुजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस पर एक पूर्व छात्रा के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर छात्रवृत्ति की राशि हड़पने का आरोप सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद पीड़ित छात्रा ने मोहाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्रा ने 29 जुलाई, 2023 से 30 अप्रैल 2024 विक्तुजी तक कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस में बीएससी सीबीजेड प्रथम वर्ष की पढ़ाई की थी।

अगस्त 2024 में उसने महाविद्यालय से प्रवेश रद्द करने हेतु आवेदन किया, जिसके बाद 15 अक्टूबर 2024 को उसे मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र वापस कर दिया गया। इसके बाद छात्रा ने दूसरे महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर नियमित अध्ययन शुरू किया।

सम्बंधित ख़बरें

मेगा ब्लॉक: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को झटका, नागपुर आने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

‘पूरे होंगे मुंबईकरों के सपने’, रितु तावड़े के बीएमसी मेयर बनने पर क्या बोले CM फडणवीस ?

7 साल का इंतजार और 11 करोड़ की दरकार! नागपुर के दंत मरीजों के भविष्य से खिलवाड़, फाइलों में दबी सुविधाएं

अकोला: कुख्यात अपराधी गोवंश चोर शेख रेहान पर MPDA के तहत कार्रवाई, एक साल के लिए जेल भेजा

वर्तमान में तृतीय वर्ष की पढ़ाई के दौरान जब नए महाविद्यालय से द्वितीय वर्ष की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया गया, तब पता चला कि पूर्व में अध्ययनरत छात्रा के नाम से आवेदन भरकर राशि प्राप्त कर ली गई थी, जबकि छात्रा उस समय वहां अध्ययनरत नहीं थी। आरोप है कि संस्था संचालकों ने कर्मचारियों से मिलीभगत कर छात्रवृत्ति की राशि हड़प ली।

मामला प्रकाश में आने पर बताया गलती का परिणाम

बाद में छात्रा के खाते में रात के समय 14 हजार रुपये जमा किए गए, संस्था संचालक देवेंद्र मेश्राम ने आरोपों को अनजाने में हुई गलती बताते हुए कहा कि छात्रा को राशि लौटा दी गई है।

यह भी पढ़ें:-खेती बनी अर्थव्यवस्था की रीढ़, जैविक खेती की ओर बढ़ते किसान, वर्धा में नई उम्मीद

वहीं एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री राहुल खरात ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने की माग की है।

Bhandara college scholarship fraud mohadi police case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 02:18 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.