मुंबई में अब नहीं होगी बिजली की किल्लत! Adani की 1000MW की HVDC ट्रांसमिशन लाइन शुरू; ESG रैंक में किया टॉप
Adani Energy Solutions: अडाणी एनर्जी ने मुंबई के लिए 1000MW HVDC ट्रांसमिशन लाइन शुरू की। अब मुंबई में नहीं होगी बिजली की कमी। अडाणी ग्रीन को मिली देश की सर्वोच्च ESG रेटिंग।
- Written By: प्रिया जैस
अडाणी एनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Adani Green ESG Rating: देश की आर्थिक राजधानी में अब बिजली की कमी नहीं रहेगी। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमाएमआर) में बिजली आपूर्ति मजबूती की दिशा में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी अडाणी इलेक्ट्रसिटी मुंबई इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने कुदुस और आरे के बीच 1,000 मेगावॉट की हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन लिंक को चालू कर दिया है।
50 किमी लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर
इस प्रोजेक्ट के तहत 30 किलोमीटर लंबी ओवरहेड लाइन और 50 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाया गया है। इसे खासतौर से मुंबई जैसे घनी आबादी वाले शहर की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी एक बड़ी खासियत इसमें लगा दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट एचवीडीसी सबस्टेशन है। अक्टूबर 2020 में मुंबई में हुए ब्लैकआउट के बाद इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना की गई थी।
ग्रिड होगा मजबूत
इस ट्रांसमिशन लाइन के जरिए अब मुंबई और एमएमआर के इलाकों में बाहर से ज्यादा बिजली लेकर सप्लाई की जा सकेगी। ग्रीन एनर्जी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। वैसे तो मुंबई पहले से ही नेशनल ग्रिड से जुड़ा हुआ है, लेकिन एचवीडीसी लिंक के जरिए कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सकेगी। खासतौर से ग्रीन एनर्जी के मामले में इसका काफी फायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
मुंबई एमएमआर बिजली की खपत के लिहाज से सबसे प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। अडाणी इलेक्ट्रसिटी (Adani Electricity) के इस प्रोजेक्ट से बिजली सप्लाई सुविधा में बड़ा सुधार होगा, शहर में पैदा होने वाली बिजली पर निर्भरता घटेगी और 1,000 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली बाहर से लाई जा सकेगी। इससे ग्रिड मजबूत होगा और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की आशंका कम हो सकेगी।
शहरों में बिजली की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से न सिर्फ अन्य शहरों में पैदा होने वाली बिजली की सप्लाई की जा सकेगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी यह मददगार साबित होगा।
यह भी पढ़ें – Godrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान
मुंबई का आधुनिक पावर कॉरिडोर
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ कंदर्प पटेल ने इस उपलब्धि पर कहा कि आरे-कुदुस ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से मुंबई को अब एक आधुनिक पावर कॉरिडोर मिल गया है, जो उच्च विश्वसनीयता के साथ बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा की सप्लाई में सक्षम है। उन्होंने कहा कि एडवांस वीएससी आधारित एचवीडीसी टेक्नोलोजी से चलने वाला यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा किया गया प्रोजेक्ट है।
अडाणी ग्रीन को मिली सर्वोच्च ESG रेटिंग
अडाणी समूह (Adani Group) की अक्षय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) को केयर ईएसजी रेटिंग्स से 87.3 स्कोर के साथ शीर्ष रेटिंग मिली है, जो इस एजेंसी द्वारा आंकी गई भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च स्तर है, रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ‘केयरएज ईएसजी प्लस’ की रेटिंग नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में टिकाऊ तौर-तरीकों के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
