भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
Wild Animal Attack: भंडारा के वाकल गांव में गर्मी की वजह से बरामदे में सो रही महिला पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज नागपुर के आईसीयू में जारी है।
- Written By: केतकी मोडक
भालू प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bear Attack In Bhandara: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के अंतर्गत आने वाले वाकल गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक हिंसक भालू ने घर के बाहर सो रही महिला पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय अनिता अंबादास बनकर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अनिता बनकर अपने घर के बरामदे (पोर्च) में सो रही थीं। रात करीब 12:20 बजे जंगल की दिशा से भटककर एक भालू गांव में दाखिल हुआ और उसने सीधे बरामदे में सो रही अनिता पर हमला बोल दिया। भालू ने अपने नुकीले पंजों से महिला के सिर पर गहरे घाव कर दिए।
प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर ICU रेफर
घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में अनिता को प्राथमिक उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सिर पर लगी चोटें बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMC) रेफर कर दिया। वर्तमान में महिला का उपचार नागपुर के अस्पताल के आईसीयू (ICU) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
गड़चिरोली को ‘ग्रीन स्टील हब’ बनाने के लिए महाराष्ट्र ने केंद्र से मांगी 6 लौह अयस्क खदानें: CM फडणवीस
नागपुर विधान परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी वैचारिक जंग, बावनकुले और केदार ने किया जीत का दावा
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
यह भीू पढ़ें:- जयपुर की घेराबंदी में ठाकरे के 6 बागी सांसद; संजय राउत की खुली चेतावनी बोले- सिर्फ आधे घंटे के लिए ED दे दो…
इलाज का खर्चा उठाएगा वन विभाग
टना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और बीट रक्षक एन. एम. कलंबे मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह सहायक वन संरक्षक सचिन निलख ने गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घायल महिला के उपचार का पूरा खर्च वन विभाग वहन करेगा तथा तत्काल डेढ़ लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी।
