Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे

Bhandara Gondia MLC Election: भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को चारों केंद्रों पर 100% मतदान दर्ज किया गया। संपन्न हुए इस चुनाव के नतीजे 22 जून को आएंगे।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 19, 2026 | 07:37 AM

डारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता (सोर्स - X @InfoGondia)

Follow Us
Follow Us:

100 Percent Voting At Bhandara Gondia MLC Election: भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। भंडारा के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय और साकोली के मतदान केंद्रों पर महायुति और कांग्रेस समर्थित मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की राजनीतिक तोड़फोड़ और बगावत को रोकने के लिए राजनीतिक दलों ने विशेष सावधानी बरती। प्रशासन की मुस्तैदी और राजनीतिक दलों की एकजुटता के चलते इस चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान के दौरान केंद्रों पर दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा लगा रहा। भंडारा के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में सुबह 9 बजे से ही महायुति उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता डेरा डाले थे। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाने, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, जिला परिषद सदस्य और कई नगरसेवक शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर विधान परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी वैचारिक जंग, बावनकुले और केदार ने किया जीत का दावा

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में रिकॉर्ड 99% वोटिंग, क्या महाविकास आघाड़ी में हुई बड़ी क्रॉस वोटिंग?

यवतमाल के बाभुलगांव तहसील कार्यालय में घुसा जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल

Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष

सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष जयश्री बोरकर और पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन पंचभाई के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े मतदाताओं ने आकर वोट डाले। साकोली मतदान केंद्र पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

केंद्र के बाहर बाउंसर तैनात

भाजपा विधायक डॉ. परिणय फुके खुद मोर्चा संभाले थे, जबकि नाना पटोले ने भी मतदान केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मतदाताओं पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए महायुति की ओर से केंद्र के बाहर बाउंसर तैनात किए गए थे। काले गणवेश में मुस्तैद इन बाउंसरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतदान केंद्र परिसर में प्रवेश दिया गया।

चारों केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदान दर्ज

भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में चारों केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उपविभागीय अधिकारी कार्यालय भंडारा केंद्र पर कुल 166 मतदाताओं में से सभी 166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी तरह उपविभागीय अधिकारी कार्यालय साकोली केंद्र पर भी 61 पजीकृत मतदाताओं में से सभी मतदाताओं ने वोट डाले। गोंदिया जिले की बात करें तो जिलाधिकारी कार्यालय गोंदिया केंद्र पर सभी 154 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर 100% मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की, जबकि तहसील कायर्यालय सडक अर्जुनी केंद्र पर भी कुल 76 मतदाताओं में से सभी 76 मतदाताओं ने वोट देकर शत-प्रतिशत का रिकॉर्ड बनाया।’

महायुति का पलड़ा भारी

आने वाले 22 जून को मतगणना होगी और वर्तमान समीकरण के अनुसार महायुति के पास 240 से अधिक मत है। स्पष्ट बहुमत होने के कारण महायुति के उम्मीदवार अविनाश ब्राहमणकर की जीत निश्चित मानी जा रही है। हालांकि, दूसरी ओर कांग्रेस को निर्दलीय उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर की जीत की उम्मीद है, और कांग्रेस नेताओं की ओर से यह अपेक्षा व्यक्त की जा रही है कि ऐन वक्त पर कोई चमत्कार होगा।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। महायुति का वर्चस्व कायम रहता है या कांग्रेस कोई चौकाने वाला परिणाम देती है, यह देखना उत्सुकता का विषय होगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय

साकोली में सबसे तेज मतदान

साकोली मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतदान की शुरुआत हुई। यहां बड़ी कश्मकश देखने को मिली। यही कारण है कि यहां कुल 61 मतदाता हैं और दोपहर तक सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया भंडारा केंद्र पर कुल 166 मतदाताओं में से 12 बजे तक 93.97% मतदान हुआ था, जिसमें 74 पुरुष और 82 महिला मतदाताओं का समावेश था। इसकी तुलना में गोंदिया जिले के सडक-अर्जुनी केंद्र पर 42.1% और गोंदिया शहर में 24.2% मतदान दर्ज किया गया था।

Bhandara gondia mlc election hundred percent voting news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 07:37 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Vidhan Parishad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.