निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और शल्यक्रिया की सुविधा, सिरसी में आरोग्य महोत्सव को मिला शानदार प्रतिसाद
Arogya Mahotsav 2026: भंडारा के सिरसी में भोजराजजी भोंडेकर मेडिकल कॉलेज एवं पेस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित आरोग्य महोत्सव के पहले दिन करीब 700 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ लिया।
Health Camp (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Health Camp: सिरसी स्थित भोजराजजी भोंडेकर मेडिकल कॉलेज तथा पेस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शुक्रवार से शुरू हुए आरोग्य महोत्सव 2026 के पहले ही दिन लगभग 700 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ लिया। बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति से आयोजकों में उत्साह है और आगामी दिनों में भी व्यापक जनसहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक नरेंद्र भोंडेकर तथा भोंडेकर शिक्षण संस्था की सचिव डॉ. अश्विनीताई भोंडेकर के जन्मदिवस के अवसर पर इस एक माह के स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन डॉ. अश्विनीताई भोंडेकर के हाथों संपन्न हुआ।
भोंडेकर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य महोत्सव शुरू
आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव 19 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन पहुंचे सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। जिन मरीजों को भर्ती कर उपचार देना आवश्यक था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच
मिठाई के नाम पर बिक रहा था जहर, तुकाराम मुंढे की टीम ने जब्त किया 1300 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा
खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग
वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से रचा जाल
ये भी पढ़े: 1.5 करोड़ के फ्लैट और 70 लाख का बिल, फिर भी मिल रहा है कीचड़ वाला पानी, पुणे में करोड़पति भी बेहाल है
मरीजों को मिल रही निशुल्क जांच और उपचार
महोत्सव में अस्थिरोग, स्त्रीरोग, मेडिसिन, नेत्ररोग, शल्य चिकित्सा, त्वचा रोग, बाल रोग, काननाकगला, मानसिक स्वास्थ्य, दंत एवं मुख रोग तथा फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों द्वारा जांच और उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की शल्यक्रिया भी पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस एक माह के स्वास्थ्य महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।
