स्थायी पद है खाली फिर भी BMC ने निकाली कॉन्ट्रैक्ट भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कबतक कर सकेंगे आवेदन

BMC Job Recruitment: मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स समेत 5 पदों पर ठेका भर्ती शुरू। 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। स्थायी पद खाली रहने पर भर्ती नीति पर सवाल उठे।
BMC Job Recruitment On Contract In Rajawadi Hospital salary apply By June 18
BMC ने निकाली कॉन्ट्रैक्ट भर्ती (सोर्सः AI)
Published on
Updated on

BMC  Job Recruitment On Contract: मुंबई मनपा के राजावाड़ी अस्पताल में विभिन्न पदों पर ठेका भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट, ब्लड बैंक तकनीशियन, जूनियर लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स के कुल चार पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20-30 हजार रुपए तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्थायी पदों के रिक्त रहने के बीच मनपा द्वारा ठेका भर्ती का सहारा लिए जाने से भर्ती नीति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

BMC के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले राजावाड़ी अस्पताल में विभिन्न पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन ने फार्मासिस्ट, ब्लड बैंक तकनीशियन, कनिष्ठ ग्रंथपाल और स्टाफ नर्स के कुल पांच रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। मनपा प्रशासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ये नियुक्तियां 31 मार्च 2027 तक अस्थायी रूप से संविदा आधार पर की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 20 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्रों की बिक्री तथा जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। आवेदन राजावाड़ी अस्पताल, घाटकोपर स्थित प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में स्वीकार किए जा रहे हैं। भर्ती के तहत एक फार्मासिस्ट, दो ब्लड बैंक तकनीशियन, एक कनिष्ठ ग्रंथपाल तथा एक स्टाफ नर्स के पद भरे जाएंगे। फार्मासिस्ट और ब्लड बैंक तकनीशियन को 20 हजार रुपए, कनिष्ठ ग्रंथपाल को 25 हजार रुपए और स्टाफ नर्स को 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

यह होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है, जिसके तहत वे 43 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा डिग्री के साथ महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास MS-CIT या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है।

मनपा ठेका व्यवस्था को दे रही बढ़ावा

हालांकि, मुंबई मनपा के अस्पतालों में बड़ी संख्या में स्थायी पद रिक्त होने के बावजूद संविदा भर्ती का सहारा लिए जाने से भर्ती नीति को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जानी चाहिए, जबकि मनपा लगातार ठेका व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है।

Table से समझें:-

Post Vacancy Salary Last Date Job Type
Pharmacist 1 ₹20,000 18 June Contract
Blood Bank Technician 2 ₹20,000 18 June Contract
Junior Librarian 1 ₹25,000 18 June Contract
Staff Nurse 1 ₹30,000 18 June Contract
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com