Akola News: अकोला में निकली भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
Lord Jagannath Rath Yatra: अकोला शहर में इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। राधे नगर स्थित इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
अकोला जगन्नाथ रथ यात्रा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Jagannath Rath Yatra: रविवार को इस्कॉन द्वारा जगन्नाथ पुरी की धरती पर विशाल रथ यात्रा निकाली गयी। सर्वप्रथम विधायक रणधीर सावरकर ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का पूजन किया। इस अवसर पर महापौर शारदा खेड़कर, मनपा स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल कृष्णा शर्मा, जयंत मसने, विवेक भरणे, अमित कावरे प्रमुखता से उपस्थित रहे।
खंडेलवाल परिवार ने किया स्वागत। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा का रविवार दोपहर गांधी मार्ग स्थित खंडेलवाल अलंकार केंद्र के समक्ष खंडेलवाल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतपेय का वितरण भी किया गया।
अकोला में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथ यात्रा
रविवार सुबह राधे नगर स्थित इस्कॉन मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रथ यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए गांधी मार्ग पहुंची। दोपहर बाद रथ यात्रा के खंडेलवाल अलंकार केंद्र पहुंचने पर विधायक वसंत खंडेलवाल एवं उनके परिवार ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर विधिवत पूजन अर्चन की।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश
Navabharat Nishanebaaz: अदालत में मामला काफी गंभीर, क्या ताजमहल था शिव मंदिर ?
पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
नागपुर DPC का बड़ा फैसला: शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अब होंगी स्वतंत्र बैठकें, पालक मंत्री ने दिए निर्देश
ये भी पढ़े: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
जगह-जगह हुआ स्वागत
इस दौरान रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतपेय का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मदनलाल खंडेलवाल, लतादेवी खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल, पुष्पादेवी खंडेलवाल, गौरव खंडेलवाल, डॉ. सोनाली खंडेलवाल, विवान खंडेलवाल उपस्थित रहे। भगवान श्री जगन्नाथ की यह रथ यात्रा गांधी मार्ग से कोतवाली मार्ग होते हुए पुनः इस्कॉन मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ।
