Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: अदालत में मामला काफी गंभीर, क्या ताजमहल था शिव मंदिर ?

Tejo Mahalaya Claim: ताजमहल को 'तेजोमहालय' बताने के दावे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है। याचिका में एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर परिसर का सर्वे कराने की मांग की गई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 21, 2026 | 07:50 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Taj Mahal Survey Petition: पड़ोसी ने हमसे कहा, निशानेबाज, लगभग 60 साल पहले हिंदूवादी इतिहासकार पी.एन. ओक ने दावा किया था कि ताजमहल वास्तव में हिंदू राजपूत राजा द्वारा बनवाया गया भव्य शिवमंदिर था और उसका असली नाम ‘तेजोमहालय’ था। अब फिर से यह मुद्दा उठा है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें ताजमहल परिसर का सर्वेक्षण करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की गई है। इससे पता चल सकेगा कि वहां पहले मंदिर था या नहीं! खास बात यह है कि याचिका भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनागेश्वर विराजमान तेजोमहालय के माध्यम से उनके निकट मित्र हरिशंकर जैन व अन्य 5 याचिका कर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से दाखिल की गई है।

‘हमने कहा, थोडी देर के लिए मान लीजिए कि अगर आगरा के ताजमहल को शिव मंदिर मान लिया गया, तो इस प्रेम के प्रतीक का क्या होगा, जिससे शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की प्रेमकहानी जुड़ी हुई है। इसे लेकर शकील बदायूनी ने लिखा था एक बादशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है। दूसरी ओर साहिर लुधियानवी ने लिखा था एक बादशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल, हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मजाक! कहते हैं कि शाहजहां के 14 वें बच्चे को जन्म देते समय मुमताज महल की मृत्यु हो गई। अपनी इस बेगम की याद अमर करने के लिए शाहजहां ने राजस्थान के मकराना से हाथियों के जरिए संगमरमर की चट्टानें लाकर हजारों कुशल कारीगरों से ताजमहल का निर्माण करवाया था।

यह भी किंवदंती है कि बादशाह ने कारीगरों को काफी धन देकर मालामाल तो कर दिया, लेकिन उनके दोंनों हाथ कटवा दिए ताकि फिर वह कभी ऐसी बेमिसाल इमारत न बना सकें। विश्वभर के पर्यटक ही नहीं, राजनेता भी दिल्ली आने के बाद आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करते हैं। वह संगमरमर की बेंच पर बैठकर ताज के बैकग्राउंड में अपना फोटो खिचवाते हैं। यदि ताजमहल शिवमंदिर साबित हुआ, तो यह सारा मिथक टूट जाएगा। फिर वहां कोई पर्यटक नहीं आएगा।’

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal News: यवतमाल में विशेष लोक अदालत, 121 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निपटारा

CM फडणवीस के जन्मदिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य, 22 जुलाई से शुरू होगा हरित महोत्सव

Akola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा

बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर

यह भी पढ़ें:-नागपुर DPC का बड़ा फैसला: शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अब होंगी स्वतंत्र बैठकें, पालक मंत्री ने दिए निर्देश

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, काबिल वकील हरिशंकर जैन ने बाबरी मस्जिद मामले में हिंदुओं का पक्ष रखा था। वह काशी और मधुरा का मामला भी देख रहे हैं। अब ताजमहल की बारी है। वह दलील दे सकते कि मुगलों ने मंदिर तोडकर वहां मस्जिद और मकबरा बनाया। हमारा कहना है कि प्यार को प्यार ही रहने दो, कोई नाम न दो!

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Taj mahal tejo mahalay survey petition allahabad high court navabharat nishanebaaz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 07:50 AM

Topics:  

  • Allahabad High Court
  • Maharashtra News
  • Navabharat Nishanebaaz
  • Taj Mahal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.