18 हजार स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़का AISF, भंडारा में पालकमंत्री का रोका काफिला, दिखाए काले झंडे, मचा बवाल
Pankaj Bhoyar Convoy Blocked: वर्धा में पालकमंत्री पंकज भोयर का काफिला रोका! 18 हजार सरकारी स्कूल बंद करने के खिलाफ AISF का उग्र प्रदर्शन। पुलिस ने छात्रों को लिया हिरासत में।
- Written By: प्रिया जैस
छात्रों ने पालकमंत्री का रोका काफिला (सौजन्य-नवभारत)
AISF Wardha Protest: राज्य में 18 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने रविवार 22 मार्च को पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के काफिले को रोकने का प्रयास किया। जुना बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर काफिले को आगे बढ़ाया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।
सड़क पर चक्काजाम और नारेबाजी
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, जो जनता दरबार में शामिल होने जा रहे थे, उनके काफिले को रोकने के लिए एआईएसएफ के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सरकारी शिक्षा के निजीकरण और स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया और जोरदार नारेबाजी की।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जनता दरबार के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शहर में मौजूद थे, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों की इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को कैसे नहीं मिली, इस पर सवाल उठने लगे हैं। काफिले के रूट प्रबंधन में चूक की आशंका भी जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में
भंडारा में 260 ई-रिक्शा सड़कों पर, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, नियमों के पालन की जरूरत
कोका अभयारण्य में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
महालगांव में जंगली सुअरों का हमला, 4 किसान गंभीर घायल, इलाके में दहशत
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
प्रदर्शनकारी हिरासत में
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष वैभव चोपकर सहित कई छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया। इस दौरान वैभव चोपकर ने आरोप लगाया कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर आम लोगों के शिक्षा के अधिकार को कमजोर कर रही है।
जुना बस स्टैंड परिसर में हुए इस प्रदर्शन ने न केवल राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है, बल्कि जिले की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
