जनता दरबार में 254 आवेदन प्राप्त, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सुनीं समस्याएं

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने तुमसर में आयोजित जनता दरबार में 254 आवेदन सुने, नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
bandra-186
Published on
Updated on

Bhandara District: भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने तुमसर में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें कुल 254 आवेदन प्राप्त हुए. जिले के विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे. जनता दरबार की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. पालकमंत्री का स्वागत राजेंद्र जाधव ने किया.

इस अवसर पर विधायक राजू कारेमोरे, नगराध्यक्ष सागर गभने, पंस सभापति दीपिका गोपाले, नप उपाध्यक्ष सचिन बोपचे, उपसभापति सुभाष बोरकर, पूर्व सांसद मधुकर कुकडे सहित पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंदकुमार सालवे, अतिरिक्त जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार जाधव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

पालकमंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि इस पहल से प्रशासन अधिक जनोन्मुख बन रहा है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के उद्देश्य से किया जा रहा है. लोगों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की आवश्यकता को साबित करती है. विधायक राजू कारेमोरे ने इस पहल को लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान का बेहतर माध्यम बताया और संतोष व्यक्त किया. गांव और तहसील स्तर की समस्याओं का निराकरण इसी मंच के माध्यम से किया जाएगा.

जो मामले लंबित रहेंगे, उन्हें हर सोमवार शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा. अनेक मामलों के आवेदन दर्ज जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, सड़क निर्माण, कृषि संबंधित समस्याएं, पट्टा वितरण, विकास कार्यों के लिए निधि, परिवहन विभाग से संबंधित मांगें इन विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए. आयोजन टोकन प्रणाली के आधार पर किया गया था.

टोकन नंबर के अनुसार नागरिकों को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याएं सीधे पालकमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कराई गईं. जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी लेकर निर्देश दिए गए. अब तक 1,000 से अधिक शिकायतें पालकमंत्री ने बताया कि अब तक तहसील स्तर पर आयोजित 23 जनता दरबारों में 1000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने इस पहल को नियमित रूप से जारी रखने और सभी विभागों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए. कार्यक्रम का प्रास्ताविक उपविभागीय अधिकारी उपेश अंबादे, संचालन राहुल डोंगरे एवं आभार मनोहर चव्हाण ने माना.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com