- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 36 Children Away Mainstream Education Migrant Children Identified Zilla Parishad
भंडारा में आज कई बच्चे पढ़ाई से वंचित, शिक्षा विभाग ने चलाया अभियान, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़ें
Bhandara जिले में जिला परिषद शिक्षा विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यह गणना की गई कि सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो रही है या नहीं। इस अभियान में चौकाने वाला खुलासा हुआ।
- Written By: प्रिया जैस

स्कूल जाते बच्चे (फाइल फोटो)
Bhandara News: भंडारा जिले में जिला परिषद शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले में कुल 36 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर पाए गए। इनमें 15 लड़के और 21 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा 39 प्रवासी बच्चे भी चिन्हित हुए, लेकिन वे सभी स्कूल में नामांकित पाए गए।
अभियान के दौरान सामने आए 36 बच्चों में से 35 को स्कूल में दाखिला दिलाया गया है, जबकि एक बच्चा प्रवास के कारण जिले से बाहर चला गया। उसके माता-पिता से शिक्षा गारंटी पत्र भरवाया गया है।
भंडारा तहसील में सर्वाधिक
शाला से वंचित बच्चों की सर्वाधिक संख्या भंडारा तहसील में दर्ज हुई। अन्य किसी तहसील में यह आंकड़ा शून्य है। ई-1 श्रेणी (कभी स्कूल न गए) में 4 लड़के और 7 लड़कियां यानी कुल 11 बच्चे पाए गए। ई-2 श्रेणी (एक माह या उससे अधिक अनियमित) में 11 लड़के और 13 लड़कियां यानी कुल 24 बच्चे सामने आए। सभी 35 बच्चों को स्कूल में दाखिल कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: धनेगांव में महिला की मौत पर गहराया रहस्य; बाघ का हमला या हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल
भंडारा: अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम ईंधन देने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने 6 नोजल सील कर 65 हजार का जुर्माना
भंडारा में स्कूल जल्द खोलने का विरोध, शिक्षक भारती की चेतावनी; 26 जून से सत्र शुरू करने की मांग
जवाहरनगर आयुध निर्माणी के एसिड सेक्शन में लगी भीषण आग; एक कर्मचारी सहित तीन ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
प्रवासी मजदूरों के बच्चों पर फोकस
भंडारा मुख्यालय होने के कारण यहां रोज़गार की तलाश में अन्य जिलों व राज्यों से मज़दूर वर्ग बड़ी संख्या में आते है। इनमें से कई घुमंतू समुदायों के परिवार हैं, जिनके बच्चे स्कूल में नाम लिखाने के बाद भी नियमित पढ़ाई से दूर रहते हैं। अभियान के दौरान रस्ता निर्माण कार्य पर लगे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को खोजकर स्कूल में लाने का काम किया गया। सभी माता-पिता से बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए गारंटीपत्र भी भरवाया गया।
व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण
3 से 18 वर्ष के बच्चों का यह सर्वेक्षण जिला, तहसील, केंद्र और गांव स्तर पर किया गया। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, फुटपाथ, होटल, बाजार, ईंटभट्टी, खदान, शुगर फैक्ट्री और अन्य जगहों पर भी विशेष खोज अभियान चलाया गया। इस सर्वेक्षण में राजस्व, ग्रामविकास, सामाजिक न्याय, महिला एवं बालविकास, श्रम आयुक्तालय, आदिवासी विभाग, स्वास्थ्य, गृह व शिक्षा विभाग समेत कई शासकीय विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें – HSRP के बहाने जनता को लूट रहा प्रशासन, जिला अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा
शिक्षा अधिकार कानून का उल्लंघन
सर्वेक्षण में सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सत्र 2024-25 की फीस न चुकाने के कारण एक विद्यार्थी को ई-2 श्रेणी में स्कूल से बाहर दिखाया गया है। स्कूल ने उसे प्रवेश देने से इंकार कर दिया। शिक्षा अधिकार कानून (आरटीई) के अनुसार किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसे में शिक्षा विभाग इस मामले पर क्या रुख अपनाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
36 children away mainstream education migrant children identified zilla parishad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
Apr 19, 2026 | 04:20 PMसूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
Apr 19, 2026 | 04:19 PMरेड जोन सील… होटलों में नई बुकिंग पर रोक, US-ईरान वार्ता के लिए अभेद्य किले में फिर तब्दील हुआ इस्लामाबाद
Apr 19, 2026 | 04:19 PMरेलवे की सौगात; बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन का एलान, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा
Apr 19, 2026 | 04:16 PMबिंदी-तिलक विवाद में लेंसकार्ट का यूटर्न, माफी मांगते हुए जारी की नई गाइडलाइन
Apr 19, 2026 | 04:13 PMअमरावती मनपा स्कूलों के लिए 45 करोड़ मंजूर; पालकमंत्री बावनकुले ने दिए विकास कार्यों और सौर ऊर्जा के निर्देश
Apr 19, 2026 | 04:08 PMKanpur: दोनों बेटियों के साथ मरना चाहता हूं…जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले पिता की सच्चाई आई सामने
Apr 19, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














