- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Eknath Shinde Bhandara Election Campaign Bhagwa Vikas Promise
Bhandara Politics: भगवा लाकर विकास दोगुना करें, एकनाथ शिंदे ने भंडारा में किया संबोधन
- Written By: आंचल लोखंडे
Eknath Shinde Bhandara Rally: भंडारा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सभा में विकास कार्यों का उल्लेख। चारों नगर परिषदों में भगवा लाने पर दोगुने विकास का वादा किया। 2 दिसंबर मतदान अपील की।

भगवा लाकर विकास दोगुना करें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara municipal election 2025: विधायक भोंडेकर ने लगभग 3,000 करोड़ रुपये के प्रकल्पों को साकार किया है। यदि चारों नगर परिषदों में भगवा लहराया गया तो विकास की गति और दोगुनी होगी, यह वादा किया राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने। शहर के दशहरा मैदान में शिव सेना उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा में वे बोल रहे थे। नगर परिषद चुनाव को देखते हुए दसरा मैदान में आयोजित विशाल सभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया।
सुबह से ही मैदान में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा परिसर नारों से गूंज उठा था। मंच पर राज्यमंत्री आशिष जयस्वाल, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, भंडारा से नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉ। अश्विनी भोंडेकर, तुमसर से कल्याणी भुरे, साकोली से वंदना पोहाणे, संजय कुंभलकर, अनिल गायधने तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि भंडारा शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। शिंदे ने भरोसा दिलाया कि नगर विकास विभाग उनके पास है, इसलिए सड़क, पानी, बिजली, उद्यान सहित किसी भी काम के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
लाड़की बहन योजना बंद नहीं होगी…
शिंदे ने कहा कि 2 दिसंबर को धनुष्यबाण के निशान पर वोट देकर नगर परिषद में मजबूत नेतृत्व स्थापित करें। शिंदे ने लाड़की बहन योजना, मुख्यमंत्री सम्मान योजना, धान बोनस वृद्धि, कर्जमाफी और 32 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का उल्लेख कर कहा कि उनका लक्ष्य केवल जनहित है। उन्होंने कहा कि संघर्षशील पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वे आज भी स्वयं को एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने भंडारा के विकास के लिए वह कार्य किए हैं जो अब तक किसी प्रतिनिधि ने नहीं किए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए डॉ। अश्विनी भोंडेकर को विजयी बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
ये भी पढ़े: तुमसर में सांसद पटेल की धमाकेदार दहाड़, “मेरे पास सबकी कुंडली है,” मंच से दी सीधी चुनौती
भोंडेकर विपक्ष पर बरसे
अपने संबोधन में विधायक भोंडेकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भंडारा के लिए बड़े प्रकल्प लाए हैं, इसलिए विरोधी निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि विपक्ष भंडारा के लिए एक भी बड़ा प्रकल्प लाकर दिखाए। भोंडेकर ने कहा कि शिवसेना महिला और पुरुष में अंतर नहीं करती और चारों नगर परिषदों में महिला उम्मीदवार देने का यही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति और विकास ही उनका एकमात्र एजेंडा है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और भंडारा नगर परिषद के सभी 35 उम्मीदवार उपस्थित थे।
Eknath shinde bhandara election campaign bhagwa vikas promise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














