-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 12 Police Stations Got Iso Certificate Guardian Minister Pankaj Bhoyar Achievements
12 पुलिस थानों को मिला ISO प्रमाणपत्र, भंडारा पुलिस की उपलब्धियों की पालकमंत्री ने की समीक्षा
- Written By: प्रिया जैस
Bhandara News: भंडारा जिले के पालकमंत्री की अध्यक्षता में भंडारा जिला पुलिस बल की वार्षिक कार्यप्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछले साल की उपलब्धियां और कार्रवाइयों का विवरण दिया गया।

भंडारा न्यूज
12 Police Stations got ISO Certificate: भंडारा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में भंडारा जिला पुलिस बल की वार्षिक कार्यप्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के मार्गदर्शन में पिछले वर्ष की विभिन्न उपलब्धियां और कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में भंडारा जिले के 17 में से 12 पुलिस थानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए ISO प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इनमें पुलिस थाना भंडारा, लाखांदुर, मोहाडी, तुमसर, दिघोरी, करडी, साकोली, कारधा, सिहोरा, जवाहरनगर, अड्याल और मोटार परिवहन विभाग शामिल हैं। सभी का मान्यवरों के हाथों सम्मान किया गया। बैठक में अवैध धंधों पर की गई बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक अपराधियों को जिले से बाहर करने के प्रस्ताव और जागर नशामुक्ति अभियान के तहत किए गए उपक्रमों का विशेष उल्लेख किया गया।
ऑनलाइन सुविधाओं की समीक्षा
नागरिकों की शिकायतें तेजी से निपटाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सुविधाएं जैसे ‘सेवा पोर्टल’, ‘ई-दरबार’ और ‘ई-समाधान’ की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा, 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की स्वास्थ्य जांच हेतु आरोग्यम ऐप, ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए साइबर बोट और प्रकल्प दिशा जैसी योजनाओं का उल्लेख हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
यह भी पढ़ें – Bhandara News: अवैध रेत ढोने वाले 4 ट्रैक्टरों पर छापा, कारवाई में 20 लाख से अधिक का माल जब्त
चौपहिया, दोपहिया वाहनों पर GPS ऑन
साथ ही 40 चारपहिया और 67 दोपहिया वाहनों पर GPS ऑन, साइबर जनजागरण पुस्तिका का प्रकाशन, भंडारा पुलिस: कर्तव्य व सेवा मासिक, दामिनी निर्भया पथक की कार्यप्रगति और पुलिस सबसिडियरी कैंटीन जैसी पहलें भी सामने रखी गईं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तुमसर मयंक माधव, भंडारा प्रशांत कुलकर्णी, साकोली आनंद चव्हाण, पवनी मनोज सिडाम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
12 police stations got iso certificate guardian minister pankaj bhoyar achievements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













