भंडारा जिले के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार जल जीवन मिशन के भुगतान लंबित

Jeevan Mission Pending Payment:भंडारा जिले के ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का लंबित भुगतान जारी करने की मांग की।
भंडारा जिले के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार जल जीवन मिशन के भुगतान लंबित
Published on
Updated on

Bhandara  News: जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले भंडारा जिले के ठेकेदारों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की. ठेकेदारों ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी घोषणा हर घर नल, हर घर जल के रूप में की गई थी.

ठेकेदारों के अनुसार उन्होंने गांवों में योजना के तहत कार्य पूरे किए, लेकिन पिछले दो वर्षों से केंद्र सरकार का 50 प्रतिशत हिस्सा जारी नहीं होने के कारण उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया है. काम पूरा करने के लिए ठेकेदारों ने व्यापारियों से सामग्री उधार लेकर कार्य किए. मार्च महीने में व्यापारी अपने भुगतान की मांग कर रहे हैं, जिससे ठेकेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है.

उन्होंने बताया कि बैंक और वित्तीय कंपनियां भी ऋण की वसूली के लिए दबाव बना रही हैं. ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं. ज्ञापन सौंपते समय विजय पोहरकर, संजय केवट, विजय खोब्रागड़े, जवाहर कुंभलकर, संदीप बावनकुले, राजू तिडके, छगन चुटे और टिचकुले सहित अन्य ठेकेदार मौजूद थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com