- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara Illegal Liquor Gambling Raids Police Action 133285 Seizure
भंडारा में अवैध शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.33 लाख का माल जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
Bhandara illegal liquor News:भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्टियों, शराब तस्करी और सट्टा-जुआ अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.33 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त कर नौ आरोपियों को दबोचा।

iquor Smuggling Crackdown (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Liquor Smuggling Crackdown News: भंडारा जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा और विभिन्न पुलिस थानों की टीमों ने जिले के नौ अलगअलग स्थानों पर स्थित अवैध महुआ शराब की भट्टियों, देसीविदेशी शराब के ठिकानों और मटका जुआ अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
पुलिस की इस चौतरफा कार्रवाई में कुल 1 लाख 33 हजार 285 रुपये का माल जब्त किया गया है, जबकि नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। शराब तस्करों और अवैध भट्टियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने पांच थानों के अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 410 रुपये की अवैध शराब और सामग्री जब्त की।
19 हजार 90 रुपये का माल जब्त
केसलवाडा में करण बिलवने की महुआ शराब भट्टी से 86 हजार 100 रुपये का माल बरामद किया गया। वहीं, करडी पुलिस ने मुंढरी खुर्द में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल पर विदेशी शराब की तस्करी कर रहे किशोर मेश्राम और चेतन सोनकुसरे को गिरफ्तार कर 19 हजार 90 रुपये का माल जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
ये भी पढ़े: नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
गोबरवाही पुलिस ने भी दो अलगअलग कार्रवाइयों में नाकाडोंगरी से 120 किलो सड़े महुआ के साथ गोपीचंद करकाले को दबोचा, जबकि सीतासावंगी से देसी-विदेशी शराब के पव्वों के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा मोहाडी पुलिस ने विहीरगांव से चांगो निंबार्ते को दो लीटर महुआ शराब के साथ और साकोली पुलिस ने विरी से रमेश तोंडफोडे को टाइगर ब्रांड देसी शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसी अभियान के अगले चरण में पुलिस ने तुमसर, सिहोरा और पवनी क्षेत्र में चल रहे सट्टा और जुआ अड्डों पर दबिश देकर 2 हजार 875 रुपये का माल बरामद किया।
Bhandara illegal liquor gambling raids police action 133285 seizure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











