- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara Gondia Paddy Farmers Payment Starts Prashant Padole
संसद की सीढ़ियों से शुरू हुई जंग ने दिलाया हक; सांसद प्रशांत पडोले के संघर्ष से किसानों को मिले 194 करोड़
Paddy Farmer Payment Bhandara: भंडारा-गोंदिया के 87,000 धान उत्पादकों को बड़ी राहत। सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के आंदोलन के बाद बकाया भुगतान शुरू, खातों में जमा हुए 194 करोड़ रुपये।
- Written By: प्रिया जैस

संसद के बाहर सांसद प्रशांत पडोले का विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
MP Prashant Padole Protest: भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले द्वारा धान उत्पादक किसानों के बकाया भुगतान को लेकर छेड़े गए आंदोलन को आखिरकार सफलता मिल गई है। खरीफ सत्र 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी के लंबित भुगतान किसानों के बैंक खातों में जमा होने शुरू हो गए हैं। इससे जिले के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है।
धान खरीदी के बावजूद भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट में फंस गए थे। इस मुद्दे को लेकर सांसद पडोले ने लोकसभा में आक्रामक रुख अपनाया। संसद में बोलने का अवसर न मिलने पर उन्होंने संसद भवन की सीढ़ियों पर बैठकर आंदोलन किया था। किसानों के न्यायोचित अधिकारों के लिए उन्होंने निलंबन की कार्रवाई झेलने की भी तैयारी दिखाई।
किसानों के खाते में जमा राशि
उनके लगातार प्रयासों और दबाव के चलते प्रशासन ने मामले में तेजी दिखाई। महाराष्ट्र राज्य सहकारी विपणन महासंघ की 7 फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 31 लाख 51 हजार 897 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिसकी कुल कीमत 746 करोड़ 68 लाख रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
RTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति
LPG Crisis: मुंबई में नहीं मिल रहा गर्म खाना, 72 घंटों में 50 फीसदी रेस्टोरेंट बंद होने की चेतावनी
नासिक में सावरकर मानहानि केस खत्म, शिकायतकर्ता ने वापस ली याचिका; राहुल गांधी को राहत
जमीन मापन की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र में 200 निजी भू-मापकों की फौज तैयार, अब सिर्फ 15 दिनों में होगा सीमांकन
इसमें से अब तक 194 करोड़ 1 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। जिले के कुल 87 हजार 954 पात्र किसानों में से 68 हजार 614 किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा हो चुकी है। शेष किसानों के भुगतान भी शीघ्र किए जाने का आश्वासन संबंधित विभाग द्वारा दिया गया है।
यह भी पढ़ें – महापौर चुनाव से पहले अंडरग्राउंड कांग्रेस पार्षद, 34 के फेर ने बदले समीकरण, गठबंधन के मिले संकेत!
सांसद पडोले का किया आभार व्यक्त
लंबे समय से बकाया राशि की प्रतीक्षा कर रहे किसानों में अब संतोष का माहौल है। किसानों ने संसद और सड़क दोनों स्तरों पर उनके हितों के लिए संघर्ष करने पर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले का आभार व्यक्त किया है। बकाया राशि मिलने से किसानों की आर्थिक तंगी कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है।
Bhandara gondia paddy farmers payment starts prashant padole
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति
Mar 11, 2026 | 12:57 PMLPG Crisis: मुंबई में नहीं मिल रहा गर्म खाना, 72 घंटों में 50 फीसदी रेस्टोरेंट बंद होने की चेतावनी
Mar 11, 2026 | 12:49 PMनासिक में सावरकर मानहानि केस खत्म, शिकायतकर्ता ने वापस ली याचिका; राहुल गांधी को राहत
Mar 11, 2026 | 12:47 PM‘पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे…’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
Mar 11, 2026 | 12:46 PMजमीन मापन की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र में 200 निजी भू-मापकों की फौज तैयार, अब सिर्फ 15 दिनों में होगा सीमांकन
Mar 11, 2026 | 12:45 PMजमानत पर बाहर आकर फिर चोरी? नागपुर पुलिस ने निकाला पक्का इलाज, अपराधियों में मचा हड़कंप
Mar 11, 2026 | 12:40 PMबार-बार कोशिश करने के बाद भी नहीं छोड़ पा रहे हैं सिगरेट? बिना किसी सप्लीमेंट के ऐसे पाएं स्मोकिंग से आजादी
Mar 11, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










